MENU

किसानो का सत्यापन उनके आधार से करते हुए नियमानुसार धान क्रय किया जाए



 23/Nov/22

किसानों का भुगतान 48 घंटो में सुनिश्चित किया जाए

जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया की धान खरीद वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत आज दिनांक 23.11.2022 को जिला खाद्य विपणन अधिकारी वाराणसी व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पिण्डरा के साथ धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम खाद्य विभाग के धान क्रय केन्द्र हरहुआ प्रथम व द्वितीय तथा पिण्डरा प्रथम व द्वितीय का निरीक्षण किया गया। हरहुआ केन्द्र के आस पास काफी पानी भरा हुआ है जिसकी साफ सफाई व पानी निकासी हेतु केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया है। यू.पी.एस.एस. क्रय केन्द्र गोसाईपुर- 2, पी.सी.एफ. कय केन्द्र मरुई छतांव व सा..सा आयर, का भी निरीक्षण किया गया। क्रय केन्द्र मरुई छतांव के केन्द्र प्रभारी अनुपस्थित पाए गये इस कारण उनका स्पष्टीकरण किया गया है। निर्देश- समस्त केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये गये कि क्रय केन्द्र प्रातः 9 बजे खुल जाये व ई पॉप मशीन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दें। केन्द्र पर बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

किसानो का सत्यापन उनके आधार से करते हुए नियमानुसार धानक्रय किया जाए। क्रय किये गये धान का सम्बद्ध राइस मिल पर डिस्पैच किया जाये किसानों का भुगतान 48 घंटो में सुनिश्चित किया जाए, किसी दशा में किसानों को कोई परेशानी न हो।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1255


सबरंग