MENU

नगर निगम द्वारा 75 घंटे सफाई का महाअभियान शुरू



 01/Dec/22

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मनाये जाने वाले ‘‘प्रतिबद्ध 75 जनपद 75 घंटे 750 निकाय’’ के अन्तर्गत नगर निगम, वाराणसी द्वारा आज से 75 घंटे सफाई का अभियान प्रारम्भ किया गया। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देशन में इस सफाई अभियान में नगर निगम वाराणसी क्षेत्र में चिन्हित कुल 141 जी0वी0पी0 प्वाइंट (कूड़ा फेकने के स्थान) को विलोपित (समाप्त) करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। नगर निगम द्वारा आज सुबह सभी 141 स्थानों पर अपने 400 सफाई कर्मचारियों के साथ सफाई का कार्य प्रारम्भ किया गया जिसके उपरान्त सभी स्थानों पर पूर्ण सफाई करा दी गयी। सफाई कराने के बाद नगर निगम द्वारा इन स्थानों पर सेल्फी प्वाइन्ट तैयार किया गया, जहा नागरिकों द्वारा अपनी सेल्फी लेते हुये सफाई के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की गयी। नगर निगम, वाराणसी द्वारा किये जा रहे इस कार्य का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुये नगर निगम के फेसबुक पेज और ट्वीटर पर सजीव प्रसारण किया गया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5503


सबरंग