MENU

दक्षिण एशियन कराटे चैंपियनशिप में दिल्‍ली के अख्‍तर ने जीता रजत



 12/Dec/22

हाल ही सम्‍पन्‍न हुई 6वीं साऊथ एशियन कराटे चैपियनशिप में भारत में भारतीय कराटे टीम का प्रतिनिधित्‍व करते हुए दिल्‍ली के कराटे खिलाड़ी अख्‍तर ने टीम काता प्रतियागिता में रजद पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश, नेपाल, भूटान एवं श्रीलंका के खिलाडि़यों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन 27-28 नवंबर को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में वर्ल्‍ड कराटे फेडेरेशन द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान साऊथ एशियन कराटे फेडेरेशन के द्वारा किया गया।

अख्‍तर ने विभिन्‍न मंर्चों पर अपने देश का प्रतिनिधित्‍व किया है और अंतरराष्‍ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में भारत के लिए पदक भी जीते हैं।

उन्‍होंने हार्लों , यूनाइटेड किंगडम में एलीट इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप 2022 में दो कांस्‍य पदक भी हासिल किए। उन सभी में सबसे प्रतिष्ठित कॉमनवेल्‍थ क्‍लब कराटे चैंयिनशिप 2022 में 5 से 11 सितंबर 2022 तक बर्मिघम, यूनाटेड किंगडम में उनका कांस्‍य पदक हैं।

उनकी अन्‍य उपलब्धियों में जकार्ता, इंडोनेशिया में वर्ल्‍ड कराटे सीरीज ए चैंपियनशिप 2022 में 9 वीं रैंक और इस्‍तांबुल, तुर्की में इंटनेशनल टर्किश ओपन ग्रां प्री 2022 में 7 वीं रैंक शामिल हैं।

इन सभी उपलब्धियों का श्रय अपने कोच सेनसई गुप्‍ता को दियायह जानकारी एक्‍स एम ए एकेडमी इण्डिया वाराणसी के मैनेजर धर्मेन्‍द्र कुमार यादव ने दिया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5248


सबरंग