MENU

सकलडीहा विधानसभा में विकास की गंगा बहा रहे हैं सांसद डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय : भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी



 13/Jan/23

आज अपने आवास पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने    प्रेस वार्ता किया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि सांसद चंदौली व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉक्टर महेंद्रनाथ पाण्डेय के प्रयास से उत्तर प्रदेश की सबसे अच्छी व मंहगी सड़क सकलडीहा विधानसभा में बनने जा रही है, जो चंदौली से सैदपुर सड़क मार्ग  लागत लगभग 397 करोड रूपए से  सड़क कार्य प्रारंभ हो चुका है  दीनदयाल नगर से चहनियां तक सड़क मार्ग के लिए लगभग 73 करोड़ की स्वीकृत का संकल्प लिया है, कचमन व भोजापुर में रेलवे ओवरब्रिज सहित 8 जनवरी को जनपद मुख्यालय पर लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित लोकार्पण व शिलायंस कार्यक्रम में सर्वाधिक सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में लोकार्पण व शिलायंस का कार्य पूर्ण हुआ , मंत्री जी के प्रयास से सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे है, इसके लिए क्षेत्र की जनमानस की तरफ़ से मंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4629


सबरंग