MENU

ठंड में प्रदीप सिंह चंदेल के नेक कार्य का सिलसिला बदस्तूर जारी, मजलूम महिलो को बाटे कंबल



 13/Jan/23

ठंड में प्रदीप सिंह चंदेल के नेक कार्य का सिलसिला बदस्तूर जारी है उन्होंने मजलूम महिलो को बाटे कंबल। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में कपा देने वाली ठंड में गरीबों,मजलुमो को कंबल वितरित करना सबसे पुनीत कार्य। उक्त बातें कंबल वितरण के दरम्यान पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा।

तस्वीरें गवाह हैं कि पुलिस न सिर्फ अपराधियों पर सख्ती दिखाती है बल्कि बेसहारा और गरीब लोगों की मदद भी करती है। अनपरा में लकड़ी चुनने वाली गरीब महिलाओं को प्रदीप सिंह चंदेल और अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने कंबल वितरित किया।

प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे गरीब,निर्धन, बेसहारा व असहायों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। समाजसेवियों,स्वयं सेवी संस्था के अलावा संपन्न आम नागरिक को इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए। इस प्रकार के कार्य से समाज को नई दिशा मिलती है। कम्बल का वितरण करना स्वयं को सुखद अनुभूति का अहसास कराता है। वही कम्बल पाकर महिलाओं के आंखों से आंसू छलक गए और उन्होंने पुलिस को दुआएं दिया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9654


सबरंग