MENU

वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के द्विवार्षिक चुनाव में संजीव सिंह बिल्लू अध्यक्ष व प्रतीक गुप्ता महामंत्री हुए निर्वाचित



 15/Jan/23

बग्गा के संगठन से वाराणसी महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी का बिल्लू ने किया सम्मान

वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल का द्विवार्षिक चुनाव 2023- 25 रविवार को आशापुर चौराहे स्थित "बॉलीवुड तड़का रेस्टोरेंट" के सभागार में आम सभा की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी अलखनाथ गोस्वामी एवं नंदकिशोर अरोड़ा की देखरेख में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कुल 7 पदों पर चुनाव की घोषणा के उपरांत केवल 7 आवेदन ही आए, ऐसे में सदन के सम्मुख अध्यक्ष हेतु संजीव सिंह "बिल्लू", महामंत्री हेतु प्रतीक गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र लालवानी, उपाध्यक्ष पद हेतु शोभनाथ मौर्य व राजेश त्रिवेदी एवं मंत्री पद पर राकेश गुप्ता व विभूति नारायण सिंह का निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। घोषणा के उपरांत समस्त सदन के सम्मुख नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री ने वाराणसी महानगर की आवश्यकता के दृष्टिगत पदों के विस्तार का प्रस्ताव रखा जिसे ध्वनिमत से पूरे सदन ने स्वीकार कर लिया।

त्पश्चात सदन ने निम्न पदों पर मनोनयन किया उपाध्यक्ष:- मनोज दुबे, यादवेंद्र सिंह, राकेश मिड्ढा, जयदीप सिंह बबलू , लियाकत हुसैन, घनश्याम जायसवाल।

मंत्री:- नंदकिशोर अरोड़ा, गुलशन कपूर, रुपेश चौरसिया, शरद वर्मा, योगेश वर्मा। संयुक्त मंत्री:- सौरभ सिंह मुन्ना, मनीष चौरसिया, मंगलेश जायसवाल, जय किशन गुप्ता, सुशील गुप्ता, सिंधु सोनकर, सुधीर जायसवाल।

संगठन मंत्री:- अभिषेक केसरी, शिवानंद सिंह, दीपक गुप्ता, प्रभात मिश्रा, जवाहर जायसवाल, मनीष यादव,लकी वर्मा। आय-व्यय निरीक्षक:- चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक राय।

अनुशासन समिति:-विनोद सिंह, विजय शाह

 मीडिया प्रभारी:- राधेश्याम गोंड।

विधिक सलाहकार:- अनूप गुप्ता,तारकेश्वर नाथ।

युवा मंडल-अध्यक्ष:- राजेश श्रीवास्तव व महामंत्री मनोज रावत "अच्छू"।

महिला मंडल-अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी व महामंत्री श्रीमती डाली चक्रवर्ती संरक्षक मंडल:- अशोक अग्रहरि, छोटे लाल जायसवाल, अशोक सेठ, मदन मोहन कपिल, अलखनाथ गोस्वामी एवं डॉ. एपी सिंह।

कार्यकारिणी सदस्य:- संजय बनर्जी, दिलीप सोनकर, पवन सिंह, आकाश श्रीवास्तव, पवन गुप्ता, विनय श्रीवास्तव का संपूर्ण सदन के द्वारा सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष संजीव सिंह बिल्लू व महामंत्री प्रतीक गुप्ता ने सदन का आभार व्यक्त किया व प्रथम कार्यकारिणी हेतु 22 जनवरी की तिथि नियत की। युवा मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव व महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सोनी ने सदन को विश्वास दिलाया की काशी के व्यापारियों को शासन के शोषण व अपराधियों के उत्पीड़न से रक्षा के लिए वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल कटिबद्ध है। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ संपूर्ण कार्यवाही समाप्त हुई। निर्वाचन प्रक्रिया में नगर के प्रमुख व्यापार संगठनों के उत्कर्ष सिंह, सुमित मौर्या "निक्की", राजू गोंड, सत्यार्थ भारती ", संजय वर्मा, अभिषेक उपाध्याय, दीपू कश्यप, कन्हैया लाल, ओम कृष्णदास अग्रवाल,आलोक राय, शशांक शाह, सचिन, रीता गुप्ता, प्रीती अग्रवाल, अनामिका सिंह,100 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में चुनाव अधिकारी द्वय ने आम सभा को शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6895


सबरंग