MENU

देश, प्रदेश, जिला व गाँव का उत्थान हम लोगों की नैतिक जिम्मेदारी : रविन्‍द्र जायसवाल, स्टांप मंत्री



 24/Jan/23

आज वाराणसी में यूपी स्थापना दिवस बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम लोग उत्तर प्रदेश दिवस मना रहे हैं। देश के उत्थान, प्रदेश के उत्थान, जिले के उत्थान, गांव के उत्थान हम लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को उत्तर प्रदेश को बहुत आगे लेकर जाना है, अब उत्तर प्रदेश में आज रोजगार का अवसर है, नौकरी का अवसर है। उन्होंने कहा कि उद्योग के लिए यह पूरा यूपी दिवस दो कार्यक्रम क्रमशः उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट समिट के लिए और कौशल यानी रोजगार के लिए के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बहुत आगे जा चुका है और उत्तम प्रदेश बन गया हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का प्रयास हैं कि उत्तर प्रदेश में सब लोगों के पास रोजगार और नौकरी हो। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा जब उद्योग लगेगा, तो 10 लाख परिवार को रोजगार मिलेगा। सरकार उद्योग लाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का सब्सिडी दे रही है। उत्तर प्रदेश गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम के लिए जाना जाता है, यह राज्य खेती के लिए भी जाना जाता है। यह उत्तर प्रदेश की भौगोलिक गाथा है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि देश की जो अर्थव्यवस्था है, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है। हम सोने के चिड़िया थे यह हम किताब में पढ़ते थे हम सोने की चिड़िया बनेंगे यह सरकार का संकल्प है और संकल्प के लिए जिस अंग्रेजों ने हम लोगों के ऊपर आकर ढाई सौ साल राज किए और यह कहा कि भारत तो गवारो का देश है आज सरकार के नीति के बल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण आज अर्थव्यवस्था में ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए पांचवे पायदान पर पहुंच गया हैं। उन्होंने कहा कि यह कारवां अभी नहीं रुकेगा, जब तक भारत विश्व की एक नंबर तक पहुंच नहीं जाता। उन्होंने कहा कि जब लॉन आर्डर बेहतर होता है, तो उद्योग लगता है। उन्होंने कहा कि वाराणसी के सांसद नरेन्द्र मोदी जी-20 का नेतृत्व कर रहे हैं। इस अवसर पर बनारस में तमाम देशों के लोग आएंगे और विचार विमर्श करेंगे। इसीलिए काशी को विश्व गुरु कहते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस हम लोगों के लिए गौरव उल्लास का दिवस है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पहले वाला उत्तर प्रदेश नहीं है बल्कि यह उत्तम प्रदेश बन चुका है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यहाँ विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर जो भी विभाग के द्वारा स्टाल लगे हैं। आज उनको सम्मानित भी किया गया। अधिकारी व्यवस्था व सरकार के विशेष कड़ी हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना एवं उसका लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे।

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि हम विकास के रास्ते में कितना आगे बढ़ कर आए हैं, हम कहां थे, कहां तक पहुंचे हैं, कहां तक पहुंचना है और एक नागरिक होने के नाते हम सब की क्या-क्या जिम्मेदारी है इस पर चिंतन करने का अवसर हैं। जिस तरह उत्तर प्रदेश में विकास का कार्य चल रहा है, वास्तव में यह हम लोगों को गर्व महसूस करने का समय है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले जी-20  फॉर रन का सफल आयोजन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने खेल विभाग, पंचायत राज, एनआर एलएम, जिला उद्योग केंद्र, प्रोबेशन विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, और श्रम विभाग के 47 लाभार्थियों को सम्मानित किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9900


सबरंग