MENU

‘संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ की मेजबानी में नेशनल एथलेटिक्स मीट 2023 का शानदार तीसरा दिन’



 04/Feb/23

संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ की मेजबानी में सी.बी.एस.ई. के तत्वावधान में आयोजित 1 फरवरी से 4 फरवरी 2023 तक चलने वाली  नेशनल एथलेटिक्स मीट 2023 के तीसरे दिन भी खिलाड़ियों का  जोश चरम सीमा पर दिखाई दिया।आज की प्रतिस्पर्धाओं में 4x100 रिले रेस, जेबलिन थ्रो, ट्रिपल जंप एवं हाई जंप की प्रतियोगिताओं ने दर्शको को अपूर्व उत्साह और रोमांच से भर दिया।

आज 5000 मीटर रेस बाॅयज अण्डर19 में प्रथम स्थान अनुपम(लखनऊ पब्लिक स्कूल,लखनऊ), 3000 मीटर रेस गर्ल्स अण्डर19 में प्रथम स्थान खुशी पुण्या(आर.पी. स्कूल, महिन्दरगढ़़, हरियाणा),3000 मीटर रेस बाॅयज अण्डर 17 में प्रथम स्थान बादाम प्रणय रेड्डी(हैदराबाद पब्लिक स्कूल, रमान्तपो हैदराबाद), हाई जंप गर्ल्स अण्डर 19 में प्रथम स्थान हर्षिता गोस्वामी(माॅर्डन पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बागपात) ने प्राप्त किया। 

4x100 मीटर रिले रेस बाॅयज अण्डर 14 में प्रथम स्थान टी.आर. नकुल,अक्षय शिव प्रसाद, अग्नेय सोनित मानक,अक्षत कृष्ण कुमार (भवन्स वी.एम. इरूर,केरल),4 x 100 मीटर रिले रेस गर्ल्स अण्डर 14  में प्रथम स्थान नामिया नजी़ब, श्री निदुना पी.नायर,मनहर मरियम, इवलिया अक्षयन(आई.एस.एम. स्कूल, मसकट),4x100 मीटर रिले रेस बाॅयज अण्डर 17 में प्रथम स्थान आर. मुकेश, एस.निखिल, डी. तमिल कुमारन, फेडरिक रसेल,(लालाजी मेमोरियल स्कूल, तमिलनाडु),4x100 मीटर रिले रेस गर्ल्स अण्डर 17 में प्रथम स्थान.जे.आर. प्रिंस, वी.अयन्तिका, एस.वी. वर्षिनी, जीपी.अक्षय (विलम्मल, तमिलनाडु),4x100 मीटर रिले रेस गर्ल्स अण्डर-19 में प्रथम स्थान आस्था मलिक, हर्षिता गोस्वामी, तनिष्का शर्मा, रिया बिस्ट,(माॅर्डन पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बागपात),शॅाटपुट बाॅयज अंडर 14 में प्रथम स्थान विनय यादव(गरिमा विद्या विहार,इंदौर, मध्यप्रदेश),शॅाटपुट गर्ल्स थ्रो अंडर 19 में प्रथम स्थान तनिष्का शर्मा (माॅर्डन पब्लिक स्कूल, शालीमार, नई दिल्ली) को प्राप्त हुआ तथा शॅाटपुट गर्ल्स अंडर 14 में प्रथम स्थान दिया संजू (स्मार्ट माॅर्डन सेकेण्डरी स्कूल, तिरूपा,तमिलनाडु) ने प्राप्त कर इस प्रतिस्पर्धा में राष्ट्र और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।

संस्था की निदेशिका डाॅ. वन्दना सिंह जी, विद्यालय के सह-निदेशक श्री आयुष्मान सिंह जी एवं प्रधानाचार्या डॅा. नीलम सिंह जी लगातार खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षको के साथ सम्पर्क बनाये हुए है। संस्था सचिव राहुल सिंह जी ने अपार हर्ष के साथ सूचित किया है कि इस एथलेटिक्स मीट का समापन समारोह दिनांक 04 फरवरी 2023 को डाॅ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम बड़ा लालपुर, वाराणसी में अपराह्न 03ः00 बजे सम्पन्न होगा।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7271


सबरंग