MENU

जैपुरिया स्कूल्स बाबतपुर का वार्षिकोत्सव उद्घोष 2023 सम्पन्न



 13/Feb/23

ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी मलिक का रहा विशेष आकर्षण

सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैम्पस द्वारा आयोजित चतुर्थ वार्षिकोत्सव उद्घोष 2023 रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सफतापूर्वक सम्पन्न हुआ। भारत की गौरवगाथा पर संयोजित इस कार्यक्रम में भारत के इतिहास और वर्तमान की घटनाओं व उपलब्धियों का मंचन किया गया। जैपुरिया स्कूल बाबतपुर कैम्पस में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष आकर्षण ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी मलिक की उपस्थिती रही। इस अवसर पर अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान सत्यवर्त कादियान विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में जैपुरिया बाबतपुर के 950 से अधिक बच्चों ने विशाल मंच पर नृत्य नाटिका एवं विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। और इसके बाद विष्णु स्त्रोत के संगीतमय वाचन के साथ सामूहिक शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति हुई। अगली प्रस्तुति के रुप में 131 छात्र – छात्राओं द्वारा अनूठा सामूहिक गीत सुमरिन करो हरि नाम को प्रस्तुत किया। 13 तबले, 18 पियानो, 19 ड्रम, 20 गिटार के समधुर संगीत के बीच 61 बच्चो का सूफी गायन एक अद्भुत समां बंध गया। बचपन जीवन का सबसे सुंदर समय होता है और हर कोई इसे बार बार जीना चाहता है। विद्यालय के नन्हें–मुन्नों ने इसके बाद प्यारा सा नृत्य प्रस्तुत किया। अंबर से उतरी प्यारी कोयलिया और अन्य गीतों पर केजी के इन छोटे - छोटे बच्चों का थिरकना बड़ा ही मनमोहक रहा। अगली प्रस्तुति कक्षा एक के बच्चों की रही जिन्होंने सपने मेरे है कि छूना है हमें आसमां गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात सूत्रधार ने भारत की गौरव गाथा और इसके इतिहास के बारे में विस्तार से बताया और पुराने युग के खुशहाल भारत की तस्वीर प्रस्तुत की। खुशहाली नृत्य में छात्राओं का चिड़ियों की तरह चहकना और संगीत पर थिरकना बरबस ही लोगों को उस दौर में ले गया जब भारत सोने की चिड़िया हुआ करता था। इसके साथ – साथ आध्यात्म, प्रकृति, किसान व खेती और त्यौहार संस्कृति से जुड़ी आकर्षक विभिन्न नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की गई। गौरव गाथा को ग्रहण तब लगा जब ईस्ट इण्डिया कम्पनी के प्रार्दुभाव से ब्रिटीश शासन की झलक प्रस्तुत की गई जिसमें सोने की चिड़िया को पंजरे में कैद कर लेने के द्श्य के माध्यम से गुलाम भारत की स्थितियों को दिखाया गया। इसके बाद ब्रिटीश अत्याचार, स्वतंत्रता की क्रांति और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसमें दुश्मन हटेगा, धरती सजेगी गीत व नृत्य ने सबको देशप्रेम से भावविभोर कर दिया।

अगले चरण में नए हौसलों का नया भारत और मेरे भारत का कोई जोड़ नही के उद्घोष के साथ शिक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य, सोशल मीडीया, आर्थिक उन्नति, खेल आदि क्षेत्रों से जुड़े गीत संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। वर्तमान भारत के आगे बढ़ते रहने के संकल्प को दोहराते हुए  ‘ आ गये है हम, छा गये हम गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति में भारत के वैश्विक शक्ति के रुप में उभार, जी 20 समूह की अध्यक्षता का महान अवसर और पुन: सोने की चिड़िया के रुप में विश्व पर छा जाने और विश्व गुरु के रुप में स्थापित होने की दिशा में आगे बढ़ने के भाव के साथ ग्रैण्ड फिनाले नृत्य प्रस्तुत किया गया।

इसके पूर्व गणमान्य अतिथियों ने मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जीवन में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए मानद अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके अध्यक्षीय उद्बोधन में जैपुरिया स्कूल्स बनारस  के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने कहा कि हमारा गौरवमयी इतिहास कला व संस्कृति हमारे देश को महान बनाती है और बचपन से ही उपयुक्त संस्कारों का पालन कर नागरिक महान बनते है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। इस अवसर पर निदेशक मनोज कुमार बजाज व श्याम सुंदर बजाज ने भी विचार व्यक्त किए। बाबतपुर कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा सिंह ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस वार्षिकोत्सव में पर्यन्त उल्लेखनीय योगदान के लिए विशिष्ट शिक्षकों, छात्र – छात्राओं व कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।

पुरस्कार पाने वालों में  शिक्षक रिषभ श्रीवास्तव, मोनिका यादव, आर्ची श्रीवास्तव, जितेन्द्र पाण्डेय, तौसीफ खान, अरुण अग्रवाल, रहनुमा बानो रहे।

साथ ही छात्र–छात्राओं में आव्या पाण्डेय, कृषिका सिंह, समीक्षा सिंह, रिशु यादव, प्रसित जैन, अविशि, दर्शिका गुप्ता, अभिषेक पाण्डेय, आर्वी वर्मा। खेल में दिया अग्रवाल, अनिकेत यादव। कर्मचारी में बृजमोहन गुजराती, सोनिया तिवारी, विनीत पाण्डेय, ओमप्रकाश, ज्योति, अनिल पटेल आदि प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्रा सुरभि सिंह व वगीशा सिंह ने रोचक अंदाज में आई लव जैपुरिया विषय पर चर्चा की और अपने इस स्कूल में अनुभव एवं हो रही अच्छी बातों व चुनौतियों का सुंदर जिक्र किया। इस अवसर पर विशेष रुप से पधारी पद्मश्री व ध्यानचंद्र खेलरत्न पुरस्कार से सम्मानित ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी मलिक का स्वागत व अभिनंदन किया गया। अपने उद्बोधन में साक्षी मलिक ने कहा कि वाराणसी आना सदैव ही खुशी व सम्मान की बात होती है। यह देवों की नगरी है और यहां के लोग भी बहुत प्यार व सम्मान देते है। साक्षी मलिक ने आगे कहा कि जैपुरिया स्कूल्स द्वारा जिस प्रकार से 40 से अधिक गतिविधियों के साथ – साथ बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिया जा रहा है, वह आज के दौर के अनुसार बहुत उपयोगी है। हमें बच्चों को शिक्षित करने के साथ – साथ स्मार्ट भी बनाना होगा।

साक्षी मलिक ने यह भी कहा कि हर बच्चे में कोई ना कोई प्रतिभा छिपी होती है। हर बच्चा किसी भी क्षेत्र में सुपर स्टार हो सकता है। कोई भी बच्चा कभी हारता नही है वह या तो जीतता है या हार से सीखता है। असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करना चाहिए और सुधार करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान निदेशक अनिल के. जाजोदिया, आयुष्मान बजाज, अनिल सिंह, सिद्धान्त सचदेवा, कॉरपोरेट ऑफिस से शिव पाण्डेय, पड़ाव कैम्पस के प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, उप प्रधानाचार्या प्रियंका मुखर्जी आदि की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन तौसीफ खान के निर्देशन में छात्रा श्रृष्टि वत्सल एवं अनन्या मिश्रा ने किया। अतिथियों का स्वागत नरेन्द्र पाण्डेय व राकेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में जैपुरिया स्कूल्स बाबतपुर के 2000 से अधिक बच्चों, अभिभावकों एवं अतिथियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के लिए स्कूल परिसर में विशाल पण्डाल बनाया गया था। इस अवसर पर फूड कोर्ट भी बना था। जिसमें नगर की प्रसिद्ध खान – पान की ऐजेंसियों आदि के स्टॉल लगाए गए थे।

सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैम्पस के वार्षिकोत्सव के अवसर पर कैम्पस को बड़े ही सुंदर तरीके से सजाया गया। हरियाली से परिपूर्ण कैम्पस में पेड़ – पौधों पर आकर्षक झालरें लगाई गई। बिल्डिंग व बोर्ड को रंगीन लाईटों से सजाया गया।

वार्षिकोत्सव पर विशेष रुप से विभिन्न विषयों व संदेशों को प्रसारित करने व बच्चों एवं अभिभावकों को प्रेरित करने हेतु विशेष दीर्घाएं व झांकिया सजाई गई थी। जैपुरिया स्कूल में सजावट व सेल्फी प्वांइट में अभिभावकों व बच्चों का सेल्फी खिंचाने का शौक अच्छे से पूरा हुआ और उन्होंने इसका भरपूर आनंद उठाया। ओलम्पिक मेडल विजेता साक्षी मलिक के कटआउट के साथ भी खड़े होकर खूब सारे लोगों ने सेल्फी खिचवाईं। साक्षी मलिक की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा कि स्कूली बच्चों, अभिभावकों व अतिथियों में उनका आटोग्राफ लेने व फोटो खींचने की होड़ लगा रही। साक्षी ने भी लोगों को निराश नहीं किया और खेल भावना दिखाते हुए सभी को अवसर दिया। फोटो खिंचाने में महिला, पुरुषों व बुजुर्गों से लेकर छोटे – छोटे बच्चे भी आगे रहे। संगीतमय नृत्य, संगीत से पूर्ण कार्यक्रम में भारत की गौरवगाथा को व्यापक रुप में प्रदर्शित किया गया था। भारत के इतिहास, संस्कृति, कर्मठता और उपलब्धियों की झलक देखते बन रही थी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावक व अतिथिगण भारत के गौरव की चर्चा करते रहे।

वाराणसी पहुंचने पर साक्षी मलिक का विद्यालय के छात्र – छात्राओं व शिक्षकों द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया।

सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस के वार्षिकोत्सव उद्घोष 2023 के अवसर पर अपनी निष्ठा, समर्पण और कड़ी मेहनत के बल पर भारत का विश्व पटल पर नाम रोशन करने व खेल जगत में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी मलिक को नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। स्कूल के पदाधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मान चिन्ह भेंट किया और साक्षी मलिक का अभिनंदन किया गया। सम्मान प्रदान करते हुए दीपक बजाज ने कहा कि साक्षी मलिक न केवल राष्ट्र व समाज के लिए गौरव है बल्कि वह युवाओं और नई पीढ़ी विशेषकर बालिकाओं के लिए एक ऐसा व्यक्तित्व बन कर उभरी है जिनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में बड़ी उन्नति की जा सकती है।

अपने संदेश में साक्षी मलिक ने कहा कि  जीवन की चुनौतियों से सबक लेकर भविष्य की राह आसान की जा सकती है। व्यक्ति का संकल्प यदि बड़ा हो और कड़ी मेहनत का जज्बा हो तो परिचित – अपरिचित देश समाज का प्यार, आशीर्वाद और सहयोग अवश्य मिलता है। सफलता के लिए बस अपने लक्ष्य पर केन्द्रित रहना और उसके लिए प्रयाय करना जरुरी है।

सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैम्पस में अपनी यात्रा के दौरान ओलम्पिक पदक विजेता पद्मश्री पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि खेल से न केवल खिलाड़ी बल्कि पूरे देश का मान बढ़ता है। कैम्पस में कुश्ती के व्यायाम और अभ्यास का सेट अप देखकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए साक्षी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बनारस का कुश्ती में एक गौरवशाली इतिहास रहा है और हमें नई पीढ़ी के बीच में इसे बढ़ावा देना चाहिए।

इस अवसर पर साक्षी मलिक के समक्ष कुश्ती का प्रदर्शनी मैच खेला गया, जिसके प्रतिभागियों को साक्षी व अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान सत्यवर्त कादियान ने मार्गदर्शक प्रदान किया और उनका हौसला बढ़ाया। मैदान में उपस्थित युवा खिलाड़ियों व छात्र – छात्राओं से अर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दोनों हस्तियों ने मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाई।

कार्यक्रम के दौरान साक्षी मलिक ने वाराणसी में स्थित निवेदिता साई एक्सटेंशन सेंटर की बालिकाओं से भी मुलाकात की जो यहां कुश्ती सीख रही है। इन बालिकाओं में प्राची सिंह, अंशु यादव, प्रीती, गुड्डी, करिश्मा त्रिपाठी, भारती शर्मा, जान्हवी प्रमुख रही, और इनके कोच अजय नारायण व वार्डन सुप्रिया भी उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5450


सबरंग