MENU

कोलकाता मे सपा प्रमुख अखिलेश से मिले वाराणसी के कार्यकर्ता



 20/Mar/23

कोलकाता मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में वाराणसी से भी दर्जनो सपाई सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिले। कोलकाता के जे डब्लू मैरियेट मे राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बनारस का हाल पुछा और कहा कि सभी लोग चुनाव मे मुस्तैदी से खड़े रहिए एवं जनता के बीच रहिए। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा से विगत दिनो दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क के समीप तोड़े गए व्यापारीयों के दुकान की जानकारी ली।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने वालो मे प्रमुख रूप से नि: महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, महानगर उपाध्यक्ष अनवारुल हक अंसारी, पार्षद मुमताज खान, रिजवान अंसारी, इरफान खान आदि लोग मौजूद थे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3100


सबरंग