MENU

भाजपा रोहनिया कार्यालय पर नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत



 26/Mar/23

नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री का हुआ स्वागत

वाराणसी। भाजपा के नवनियुक्त  क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल का आज रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने  पर, हजारों कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़े के बीच गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर एवं माल्यार्पण कर अभूतपूर्व स्वागत किया।
   कार्यकर्ताओं से अपने संक्षिप्त उद्बोधन में भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की जो जिम्मेदारी सौपी है उसके लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति मै आभार प्रकट करता हूं। कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास  जताया है उस पर मै खरा उतरने का पुरा प्रयास करुंगा।
       श्री पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन वाली सरकार कार्य कर रही है। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। कहा कि भाजपा में बिना भेदभाव के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है। कहा कि  कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाना ही हम सबका लक्ष्य है। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को पहले की अपेक्षा अधिक सीटें जिताने का लक्ष्य लेकर हम सब साथ मिलकर कार्य करेंगे।
        निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो प्यार और स्नेह आप लोगों के साथ काम करके मिला है उसके लिए मै सदैव आपका ऋणी रहूँगा।
     इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया व नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल को बधाई दी‌।
       क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि मिर्जापुर जिले के सीखड़ ब्लाक अंर्तगत मंगराहा के मूल निवासी दिलीप सिंह पटेल 2013 से 2016 तक मिर्जापुर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे तथा 2016 से 2018 तक काशी क्षेत्र में मंत्री रहे एवं 
दो बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रह चुके है इसके साथ ही कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एवं योजनाओं में संयोजक व प्रभारी रहते हुए कार्यक्रम  को सफल बनाने में जी-जान से जुटे रहे।
      कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर एवं नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मीना चौबे  का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा,  निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, निवर्तमान महापौर मृदुला जायसवाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, सुशील त्रिपाठी, संतोष पटेल, अमरनाथ यादव, अशोक तिवारी,आशीष सिंह बघेल, राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, उदय प्रताप सिंह पप्पू, नवीन कपूर, संजय सोनकर,सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, रामप्रकाश दुबे,प्रभात सिंह, नीरज जायसवाल, अशोक सोनकर, शैलेन्द्र मिश्रा, नम्रता चौरसिया, विनिता सिंह, कुसुम पटेल सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6543


सबरंग