MENU

रामनवमी : अयोध्‍या सहित पूरे देश में राम जनमोत्‍सव की धूम



 30/Mar/23

Ram Navami 2023: पूरे देश में आज मर्यादा पुरुषोत्‍तम प्रभु श्रीराम के जनमोत्‍सव की धूम है। पूरा देश आज अयोध्‍या नगरी में तबदील हो चुका है। तिथि के अनुसार आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम का जन्म हुआ था। इस वर्ष रामनवमी के त्योहार पर कई तरह के दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार रामनवमी के दिन गुरु-पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे 4 प्रमुख शुभ संयोग बन रहा है। वहीं अगर ग्रहों की बात करते तो गुरु मीन राशि, शनि कुंभ राशि में और चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। रामनवमी पर इस तरह के शुभ संयोग में भगवान राम का जन्मोत्सव मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

चैत्र शुक्ल नवमी तिथि आरंभ- चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, बुधवार,29 मार्च को रात के 9 बजकर 7 मिनट पर शुरू होगी जाएगी। यह नवमी तिथि 30 मार्च को रात 11 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार रामनवमी का त्योहार, गुरुवार 30 मार्च को मनाया जाएगा। रामनवमी पर भगवान राम की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 30 मार्च को सुबह 11 बजकर 11 मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। वहीं अगर लाभ-उन्नति के शुभ मुहूर्त की बात करें तो दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक किया जा सकता है।

इस वर्ष रामनवमी के पर्व पर एक साथ कई तरह का दुर्लभ संयोग बन रहा है। राम नवमी पर अमृत सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, शुभ योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं। इसके अलावा रामनवमी गुरुवार के दिन पड़ने से इसका महत्व काफी और भी बढ़ गया है।
श्री रामचन्‍द्र की पूजन की विधि की बात करें तो सर्वप्रथम सुबह जल्दी उठ कर दैनिक क्रिया करते हुए स्नान करें और सूर्यदेव को जल अर्पित करें। पूजा का संकल्प लेते हुए दिनभर राम-सीता का जाप करते रहें। शुभ मुहूर्त में भगवान राम की मूर्ति या प्रतिमा को प्रणाम करते हुए उन्हें केसर से युक्त दुध से अभिषेक करें। फिर इसके बाद भगवान राम को फूल, माला,अक्षत, चंदन और मिष्ठान अर्पित करें। रामचरितमानस, रामायण, रामरक्षास्तोत्र, बजरंग बाण और हनुमान चालीसा का पाठ करें। अंत में भगवान राम की आरती करते हुए भगवान राम, माता सीता और हनुमानजी से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद प्राप्त करें। इसके साथ ही ॐ श्री रामाय नमः॥ श्री राम जय राम जय जय राम॥ ॐ दाशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि,तन्नो राम प्रचोदयात्॥ इन मन्‍त्रों का जाप भी आपको विशेष फल देगा।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6594


सबरंग