MENU

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुलायम सिंह यादव को किया पद्मविभूषण पुरस्कार प्रदान



 06/Apr/23

'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुलायम सिंह यादव को पद्मभूषण पुरस्कार प्रदान किया। मुलायम सिंह यादव एक अनुभवी राजनीतिक नेता थे जो पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। @rashtrapatibhvn @PadmaAwards'

@rashtrapatibhvn @PadmaAwards'

मुलायम सिंह यादव को (मरणोपरांत) मिले पद्म विभूषण से सम्मान को अखिलेश यादव ने ग्रहण किया |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहे । दिवंगत समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुरस्कार ग्रहण किया। आचार्य डॉ. सुकामा देवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

इनके अतिरिक्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री से सम्मानित होने वालो में प्रेमजीत बारिया, हेमंत चौहान, 'नाटू नाटू' गाने की रचना करने वाले संगीतकार एम.एम. कीरावनी, डॉ. राधाचरण गुप्त भी रहे । सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मभूषण से सम्मानित किया। सुपर 30 शैक्षिक कार्यक्रम के संस्थापक आनंद कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री, उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

इस दौरान राष्ट्रपति ने प्रोफेसर सी.ए. ऐसक को भी पद्मश्री, डॉ. जानुम सिंह सोय को पद्मश्री, अभिनेत्री रवीना टंडन को पद्मश्री से सम्मानित किया । राष्ट्रपति ने पहले नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए तीन पद्म विभूषण, चार पद्मभूषण और 47 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए थे। समारोह 22 मार्च को आयोजित किया गया।

इस दौरान प्रोफेसर सी.ए. ऐसक को भी राष्ट्रपति ने पद्म श्री से सम्मानित किया। डॉ. जानुम सिंह सोय को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री रवीना टंडन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने पहले नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और 47 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए थे। समारोह 22 मार्च को आयोजित किया गया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4013


सबरंग