MENU

सनबीम वीमेन्स कॉलेज भगवानपुर एवं वरुणा में ‘सेकण्ड ईयर बैच‘ की छात्राओं ने दिया अपने सीनियर्स को विदाई



 21/Apr/23

सनबीम कॉलेज फॉर वीमेन भगवानपुर एवं सनबीम वीमेन्स कालेज वरुणा में तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। द्वितीय वर्ष की जिन छात्राओं ने इस विदाई समारोह में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी उनमें निकिता, यशस्वी, श्रेया, अनुष्का, वैष्णवी, अदिती, आकर्षिका, मनमीत, सिमरन स्वधा आदि ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया कि सारे श्रोतागण झूम उठे। इसके साथ ही शास्त्रीय नृत्य में सुरभि, अकांक्षा, प्रतीजी, अपूर्वा, बंसतीका आदि छात्राओं में ऐसा नृत्य प्रस्तुत किया कि सारे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। विदाई समारोह में छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विभिन्न अवार्डो से नवाजा गया। सनबीम वीमेन्स कालेज वरूणा में सर्वप्रथम ऐक्सीलेन्स इन एकेडमिक्स अवार्ड दिशा राजभर, अकांक्षा जिन्दल, शगुन सिंह, फारिशा फातिमा एवं तानिया मिश्रा को एवं ट्रू ब्लू सनबीम अवार्ड अंशिका श्रीवास्तव, दीक्षा सेठ, हंसिका सिंह, एवं अंशिका दीपक को दिया गया। श्रेया सिंह को द मोस्ट वर्सटाइल स्टूडेंट अवार्ड, प्राप्ति सिंह को द मोस्ट रेगुलर अवार्ड, तानिया मिश्रा को सरोज खान अवार्ड, अदिबा आलम को मल्लिका साराभाई अवार्ड विदुषी यादव को सबीरा मर्चेन्ट अवार्ड, जागृति सिंह एवं अर्चना यादव को जेमिनी राॅय अवार्ड, नन्दिनी शर्मा को स्पार्टन अवार्ड, राशि बरनवाल को, अरडेन्ट रीडर अवार्ड, निक्की को, सनबीम खेल रत्न अवार्ड, हंसिका सिंह एवं दीपांजलि सिंह, बेस्ट इवेंट आर्गेनाइजर अवार्ड अंशिका दीपक एवं अनुश्री द्विवेदी, महारानी गायत्री देवी अवार्ड, चाहत अन्सारी एवं निकिता पाण्डेय को, बेस्ट एन एस एस वाॅलेन्टिअर अवार्ड, रश्मि पाण्डेय को आशा भोसले अवार्ड, मान्या जयसवाल एवं निकिता पाण्डेय को ए पी जे अब्दुल कलाम अवार्ड, दीपम सिंह को बेस्ट एनसीसी कैडेट अवार्ड, साक्षी भट्ट को, प्राइड ऑफ सनबीम वीमेन्स कॉलेज वरूणा, शगुन सिंह को, सुप्रिन्टेन्डेन्ट अवार्ड फॉर प्राइड ऑफ सनबीम वीमेन्स हास्टल वरूणा को दिया गया।

सनबीम कॉलेज फॉर वीमेन भगवानपुर में शिवानी को द लता मंगेशकर अवार्ड, जाह्नवी को द श्रेया घोषाल पुरस्कार, आयुषी को द मल्लिका साराभाई अवार्ड, प्रियांशी को द ए आर रेहमन अवार्ड, मुस्कान को द शियामक डेवर अवार्ड, प्रगति को द एवेंट गार्डे, अदिति को द गीतांजलि श्री अवार्ड, अंजलि को द एमएफ हुसैन अवार्ड, स्मृति एवं दिव्यानी को द मोस्ट काॅनजेनियल परसन अवार्ड, आंचल को द प्रोपिटस लेडी अवार्ड, ईषा और सेजल को द किरण मजूमदार शॉ अवार्ड, वंशिका को द रत्न पाठक शाह पुरस्कार, शिखा को द अमृता प्रीतम अवार्ड, गरिमा और रेश्मा को द क्रिसलिस अवार्ड, प्रियांशी को द किरण बेदी पुरस्कार, शुभांगी को द मिशेल ओबामा पुरस्कार, नैना को द गुडविल अम्बेसडर ऑफ एनएसएस, अंकिता को द गुडविल अम्बेसडर अवार्ड, ज्योति को द गुडविल अम्बेसडर ऑफ एनसीसी, अंजलि को द बीकन ऑफ होप अवार्ड, श्रावणी को द सनबीम खेल रत्न अवार्ड, रिया और आकृति को द ह्यूमनिटेरियम अवार्ड, कृतिमा को द अल्फा सनबीम अवार्ड, जाह्नवी को द एड्रोइट सनबीम अवार्ड, श्रेया को द ओपरा विनफ्रे अवार्ड, आस्था को द पिनाकल परफॉर्मर अवार्ड, सिमरन और नैना को द एक्सट्रा माइल अवार्ड, पल्लवी और नबीला को द दिवोटेड डिसिपल अवार्ड, निष्ठा और अनन्या को द राधाकृष्णन अवार्ड, इति को 3-डी (ड्यूटी, डिवोशन, डिसिप्लिन) अवार्ड, रक्षा को डिजिटल एक्सीलेंस अवार्ड, श्रेया, रक्षा, इति, गरिमा और आस्था को डाई हार्ड सनबीम्स अवार्ड, खूश्बू को आइकान आफ इन्सपिरेशन, कृतिमा को प्राइड आफ सनबीम, श्रेया को एस सनबीम का अवार्ड दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनबीम समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक ने अपने संबोधन में छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज की लड़कियाँ जीवन में सब कुछ करने में समर्थ है वे किसी भी स्थिति- परिस्थिति से अपने निर्णय को बदलने वाली नही बल्कि अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसका सामना करने वाली है। निदेशिका श्रीमती भारती मधोक ने छात्राओं को शुभाशिस देते हुए कहा कि आप सब जीवन में निरन्तर सफलता के आयाम को छूती रहे और अपनी एक अलग पहचान बनाये जिस पर सबको गर्व हो। उपनिदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन एवं सहनिदेशिका श्रीमती प्रतिमा गुप्ता ने अपने संदेश में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आज की नारी प्रत्येक क्षेत्र मे परांगत है फिर चाहें वह कार्य क्षेत्र हो या गृहस्थ क्षेत्र वे प्रत्येक जगह अपना सामजस्य स्थापित कर परचम लहरा रही है। ऑनरेरी निदेशक श्री हर्ष मधोक ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छात्राएं भविष्य में सदैव प्रगति व उन्नति के शिखरों को छूती रहें। कार्यक्रम के अंत में दोनों महिला महाविद्यालयों की प्रशासनिक अधिकारियों डॉ. मधुलिका सिंह और डॉ. शालिनी सिंह एवं प्राचार्या डॉ. विभा श्रीवास्तव और प्राचार्य डॉ. राजीव सिंह ने आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5174


सबरंग