MENU

12वीं यू.पी. बोर्ड में संकल्प की छात्रा दिव्यांशी सिंह का प्रदेश में 7वाँ स्थान



 25/Apr/23

इस वर्ष घोषित 12वीं यू.पी.बोर्ड की परीक्षा में संकल्प की छात्रादिव्यांशी सिंह ने 96.2% (रोल नं. 2237056692) अंक प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त दरक्शा निगार 93.6%, अदिति सिंह 91.6%, कीर्ति यादव 90.4%, पवन मौर्या 90.2%, ऋतिक यादव 90% अंक प्राप्त कर संस्था का मान बढ़ाया। 10वीं यू.पी.बोर्ड की परीक्षा में संकल्प का छात्र अमित गौतम 95.17%(रोल नं. 1232450695) अंक प्राप्त कर वाराणसी में 10वाँ स्थान प्राप्त किया।अरीफा बानो ने 92.33% (रोल नं. 1232427571) अंक प्राप्त कर संस्था का मान बढ़ाया। इसके अतिरिक्त जानवी मौर्या 91%, तान्या चौरसिया 91%, प्रतीक सिंह 90.5%, रवीन्द्र यादव 90% अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रौशन किया। इसके अतिरिक्त सतीश गुप्ता, हिमांशू सेठ, विशाल गुप्ता, विकास यादव, अभिषेक यादव, रूही सिंह, सतीश यादव आदि ने अच्छे अंक प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया।

संकल्प ट्यूटोरियल्स के प्रबन्ध निदेशक अशोक चौरसिया ने बताया कि वर्ष 2023 की 12वीं एवं 10वीं की यू.पी.बोर्ड की परीक्षा में संकल्प ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने बहुत शानदार सफलता प्राप्त की है। संकल्प के सभी 1265 विद्यार्थी इस परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। संस्था के विद्यार्थियों ने लगातार 22वें वर्ष यू.पी.बोर्ड की 12वीं एवं 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम दिया है। बेहतर शिक्षा और सर्वश्रेष्ठ परिणाम यही संकल्प ट्यूटोरियल्स की पहचान है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह आशातीत सफलता संकल्प के शिक्षकों और विद्यार्थियों के कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने संस्था के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्रबन्ध निदेशक अशोक चौरसिया, वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक संजय भगत,डॉ. आर.एन.यादव, विनोद पाल, अखिलेश प्रजापति, अमन श्रीवास्तव एवं संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

फाउण्डेशन, प्री-फाउण्डेशन एवं कक्षा–9, 10, 11 एवं 12 की सी.बी.एस.ई. एवं यू.पी.बोर्ड कीएकेडेमिक कक्षाओं हेतु आगामी 1 मई से संकल्प ट्यूटोरियल्स की सभी शाखाओं में बैच आरम्भ होंगे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1453


सबरंग