MENU

प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने झोंकी ताकत, बड़े नेता और सहित मंत्री, विधायक भी उतरे सड़कों और गलियों में



 03/May/23

वाराणसी।  निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टीयों ने अपनी पूरी ताकत झोंक के प्रचार प्रसार किया। पक्ष हो या विपक्ष सभी पार्टी के पार्षद प्रत्‍याशी से लेकर मेयर प्रत्‍याशीयों ने जमकर प्रचार किया। सूबे की भाजपा सरकार ने भी पूरी ताकत झोंककर, हर घर तक दस्तक देने की कोशिश की।

एक ओर जहां महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी संगठन की योजनानुसार अपने नियमित जनसंपर्क के क्रम में 100 वार्डो में से शेष बचे 9 वार्डो में प्रातः से ही घर घर दस्तक दी। वहीं दूसरी ओर वार्डो में अधिकांश घरों तक पहुंचने की कार्यकर्ताओं में होड़ सी मची थी। इसके तहत भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों ने भी संपर्क में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। कहीं पदयात्रा के माध्यम से तो अधिकांश वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने वाहन जुलूस निकाल कर जनजागरण किया। राष्ट्रहित में मतदान की अपील की। महापौर प्रत्याशी अशोक तिवारी ने भी इतने कम समय मे 100 वार्डो तक पहुंचने के अपने लक्ष्य को पूरा किया। उधर भाजपा के विभिन्न मोर्चो, प्रकोष्ठ, विभागों के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरे। विभिन्न समाज के मतदाताओं से संपर्क किया जिसके तहत युवा मोर्चा ने स्कूल, कॉलेज में युवाओं के बीच, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी टोलियां बनाकर विभिन्न वार्डो में संपर्क किया। घर-घर जाकर आधी आबादी से काशी के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। इसी प्रकार अल्पसंख्यक मोर्चे ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में, व्यापार प्रकोष्ठ ने व्यापारियों के बीच जनसंपर्क किया।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक सहित संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने एक अभियान के तहत महापौर प्रत्याशी सहित पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में सड़को, गलियों में घूम- घूमकर वोट मांगा और सभी से राष्ट्रहित में मतदान करने की अपील की इस अभियान में प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सहित क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल,  कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र "दयालु", विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, अशोक धवन, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, केदार सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह, शंकर गिरी, मीना चौबे, मनीष कपूर,  रामगोपाल मोहले, धर्मेंद्र सिंह, नवरतन राठी, सुधीर मिश्रा, नम्रता चौरसिया, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, रजत जायसवाल आदि मुख्य रूप से शामिल थे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4657


सबरंग