MENU

राजा भैया, धनंजय सिंह, बृजेश सिंह, अभय सिंह... MLC विनीत सिंह के बेटे की शादी में हुआ दिग्गजों नेताओं का जमावड़ा



 10/May/23

मिर्जापुर/सोनभद्र के एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह के बेटे आकाश सिंह सन्नी की शादी समारोह में राजनीतिक हस्तियों और बाहुबलियों का जमावड़ा देखने को मिला। यहां राजा भैया और बृजेश सिंह से लेकर धनंजय सिंह, अभय सिंह व उदयभान सिंह डाक्टर तक नजर आए।  मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली जिलों में प्रभाव रखने वाले विनीत सिंह अब सैयदराजा के पूर्व विधायक धनबली मनोज सिंह डब्लू के समधी बन गए हैं, वह 2012 में निर्दलीय चुनाव जीते थे। उनकी बेटी शिरिषा सिंह पायलेट हैं।

राजा भैया, धनंजय सिंह ने दिया आशीर्वाद

MLC श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह के घर वैवाहिक कार्यक्रम में राजा भैया और धनंजय सिंह के साथ ही पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह व बंगाल कलकत्ता के सांसद अर्जुन सिंह भी पहुंचे। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र निरज सिंह भी शामिल हुए।

BJP के दिग्गज सांसदों का जमावड़ा

शादी समारोह में राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा रहा। देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी और चंदौली के महेंद्र पांडेय भी आशीर्वीद देने पहुंचे। वहीं कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, आशिष पटेल, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, दयाशंकर मिश्र दयालू, दयाशंकर सिंह, निरज शेखर भी रहे।

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह और विधायक सुशील सिंह ने भी दिया आशिर्वाद

एमएलसी विनीत सिंह के पुत्र की शादी में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह अपने दोनों भतीजे विधायक सुशील सिंह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डाक्टर के अलावा धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह के साथ आशिर्वाद दिया।

 MLA अभय सिंह भी पहुंचे

विनीत सिंह के बेटे की शादी में गोसाईंगंज के विधायक बाहुबली अभय सिंह भी पहुंचे। उनके साथ गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह, आज़मगढ़ के एमएलसी विक्रांत सिंह रिशू एक साथ नजर आये।

स्टेज पर दिग्गजों का रहा जमावड़ा

वाराणसी में हुए शादी समारोह में दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा। विनीत खुद पगड़ी पहने नजर आए। नए जोड़े को आशीर्वाद मिला।

साथ नजर आए जौनपुर और प्रतापगढ़ के दबंग

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह भी एक साथ नजर आए।

इन लोगों के अलावा पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद व विधायक ओमप्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक निरज सिंह, झारखंड से पूर्व स्वास्थ मंत्री व विधायक भानू सिंह, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह, बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां, पूर्व सांसद रामा सिंह, विधायक नीरज सिंह बबलू विधायक, पूर्व विधायक मीना सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छात्रबली सिंह, सुजीत सिंह सुड्डू सहित प्रधान, बीडीसी, प्रमुख, पत्रकार मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1563


सबरंग