MENU

वाराणसी में किसानों के ऊपर हुए लाठी चार्ज का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिया संज्ञान, घटना स्थल पर भेजा अपना प्रतिनिधि



 17/May/23

वाराणसी मोहनसराय में स्थित बैढ़न गाँव में कथित ट्रांसपोर्ट नगर बसाने के नाम पर किसानों की जमीन को लेकर किसानों को बिना विश्वास में लिए वीडीए और पुलिस ने किसानों की जमीन को अधिगृहित करने का प्रयास किया, जिसकी भनक लगते ही आस पास के गांवों के सैकड़ों अन्नदाता जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे। गांव के लोग पुलिस प्रशासन के इस गैरकानूनी कृत्य का विरोध करने लगे जिसके परिणाम स्‍वरूप किसानों के विरोध को दबाने के लिए पुलिस ने महिलाओं एवं पुरुषों पर नृषंशता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों को गंभीर चोटें आईंजिनमे कई की हालत गंभीर है।

नगर निकाय चुनावों ठीक बाद राज्य सरकार के निर्देशानुसार किए गए इस बर्बर कार्यवाही से हर कोई हैरत में हैं। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने तत्काल अपने प्रतिनिधि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पांडेय को घटना स्थल पर भेजा। यूपी कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शिव पांडेय एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मोहनसराय में घटना स्थल वाले गांवों का सघन दौरा कर स्थानीय किसान भाइयों से मिला तथा उनकी पीड़ा को समझा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को किसान भाइयों ने नम आंखों और रूंधे गले से अपनी पीड़ा व्यक्त की। किसानों का आरोप है कि जब यह पूरा प्रकरण अदालत में लंबित है तो फिर सरकार हमसे हमारा जीवन आधार क्यों छीन रही है। हम गरीब लोग इसी खेत से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। फिर अगर अधिग्रहण करना ही है तो उन किसानों की जमीन जबरदस्ती क्यों छीनी जा रही है जिन किसानों ने न तो मुआवजा लिया है और न तो अपनी जमीन ट्रांसपोर्ट नगर के लिए दी है। कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पांडेय ने किसान भाइयों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप इस संघर्ष में अकेले नही हैं, पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। यह सिर्फ आपका अकेले का  दुःख नहीं है, मैं यहां आपके बीच आपको आपके हिस्से के न्याय दिलाने और आपको भरोसा दिलाने आया हूं। प्रियंका गांधी जी आपके साथ हुए हर जुल्म और अन्याय में आपको हिम्मत और ताकत देने के लिए आपके साथ हैं।

अजय राय ने भाजपा सरकार कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा अन्नदाताओं का अपमान करती है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वाराणसी के रोहनिया-मोहनसराय में ट्रांसपोर्ट नगर एवं आवासीय योजना के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन की जबरन भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। यह पूर्णतया विधि विरुद्ध एवं गलत है। शासन द्वारा पूर्व में योजना रद्द करने का पत्र जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद पूंजीपति कंपनियों को कीमती उपजाऊ जमीन अधिग्रहण कर औने-पौने दामों पर देने के लिए लाठी चलाई जा रही है। कई किसान बुजुर्ग व महिलाएं बुरी तरीके से घायल हुई हैं। उन्हें घरों से घसीट-घसीट के मारा और गिरफ्तार किया गया है। यह कृत्य शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि हम पीड़ित किसानों के साथ खड़े हैं। जब तक किसानों के आंखों में आंसू है हम चैन से नहीं बैठ सकते। आज किसानों की वेदना सुनने वाला कोई नहीं है। आज सरकार की नीयत साफ नहीं है। इस समय सिर्फ किसानों का शोषण हो रहा है। पीड़ित किसानों संग कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9612


सबरंग