MENU

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ इनके दम पर जीतेंगे आगामी लोकसभा चुनाव : सूर्यमुनी तिवारी

सकलडीहा संवाद

 31/May/23

आज सकलडीहा विधानसभा के विशुनपुरा में भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह किया।

वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में देश के मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी संगठन के आगामी 1 महीने तक चलने वाले संगठनात्मक कार्यों की योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई व प्रभावी रूप से जमीन पर उतारने की योजना बनाई गई।

इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक पार्टी है जो आज कार्यकर्ताओं के दम पर देश के प्रत्येक अनेकों राज्यों में प्रचंड बहुमत की सरकार चल रही है , देश में मोदी सरकार ने 9 वर्ष में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए है,देश में मोदी सरकार ने 9 वर्ष में ऐतिहासिक योजनाओं को चलाकर महिलाएं आज आत्मनिर्भर रही है, देश में जन धन योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, हर घर नल जल योजना से हर वर्ग लाभवंतीत हो रहा है मोदी सरकार में देश आर्थिक रूप से विकसित हुआ है । जनपद चंदौली में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व सांसद चंदौली डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय ने ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं चाहे वह स्वास्थ्य, शिक्षा,सड़क की बात हो डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय ने हर क्षेत्र में समुचित विकास किया है मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने आगमी 1 महीने तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम को चलाकर आम जनमानस को सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को बताने का कार्य किया जायेगा।और आम जनमानस को भाजपा परिवार में सम्मिलित करने का कार्य किया जायेगा। सरकार ने 9 वर्ष तक पूरे देश में ऐतिहासिक योजनाओं को चलाकर हर वर्ग को लाभवंतित किया गया है, 20 जून को चंदौली में जनसभा, 21 जून योग दिवस पर विधानसभा के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर योग दिवस का कार्यक्रम व 23 जून को बलिदान दिवस का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर किया जाएगा। जिले स्तर पर सोसल मीडिया सम्मेलन, जिले स्तर पर पत्रकार वार्ता, किसान मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, प्रबुद्ध सम्मेलन, जनसभा का लोकसभा स्तर पर कार्यक्रम आगामी 1 महीने तक आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, विवेक यादव, अजय सिंह,प्रमोद सिंह, अरुण सिंह, विजय गुप्ता, देवेंद्र दत्त पाण्डेय, रामाधार गुप्ता, रामसुंदर चौहान, अरुण मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, शैलेंद्र पाण्डेय कवि, विजय यादव रामबिलास चौहान, रामअशीष मौर्या, घनश्याम तिवारी , योगेंद्र मिश्रा सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8149


सबरंग