MENU

उत्कृष्ट रेल सेवाओं हेतु भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने 2009 बैच के अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक कृष्ण मुरारी को किया सम्मानित



 27/Jun/23

अपनी अनुकरणीय,पारदर्शी एवं प्रतिबद्ध रेल सेवाओं के संपादन हेतु उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 2009 बैच के IRSS (भारतीय रेलवे स्टोर सेवा) के अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक कृष्ण मुरारी को नई दिल्ली में क्रेता विक्रेतागौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित इस सम्मान समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वस्र मंत्री, पीयूष गोयल द्वारा कृष्ण मुरारी को उनकी उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय रेल सेवाओं हेतु प्रशस्ति-पत्र प्रदान करके उनको सम्मानित किया गया। श्री मुरारी ई-मार्केटप्लेस के लिए सम्मानित होने वाले एकमात्र केंद्र सरकार के अधिकारी हैं। ज्ञात हो कि गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (Gem) में  अपनी उत्साहवर्धक एवं सक्रिय भागीदारी प्रदान करते हुए कृष्ण मुरारी द्वारा वित्तीय वर्ष 22-23 में ऑन लाइन माध्यम से मंडल के क्रय एवं विक्रय मदों में रु० 11 करोड़ की बचत की गयी।

श्री मुरारी द्वारा किये गए अथक प्रयासों से उत्तर रेलवे , लखनऊ मंडल भारतीय रेल में सेवा और सामान खरीद से सम्बंधित वित्तीय लेनदेन ऑनलाइन माध्यम  से करने वाला भारतीय रेल का पहला और एकमात्र मंडल है। अपने इस अवार्ड का श्रेय मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन को दिया है साथ ही उन्होंने अपने साथी अधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति भी इस उपलब्धि में सहयोग प्रदान करने  हेतु आभार व्यक्त किया है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2689


सबरंग