MENU

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने किया नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का सम्मान



 30/Jun/23

नई दिल्ली। जनपथ रोड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम हॉल में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का जोरदार स्वागत व सम्मान किया है। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ। भीम हॉल खचाखच भरा था। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुआ तत्पश्चात बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते ने सभी आगंतुकों का स्वागत भाषण के माध्यम से किया। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत ने अर्जुन राम मेघवाल को अंगवस्त्रम से तथा सहायक महामंत्री शैलेश वर्मा ने रुद्राक्ष की माला पहना कर,  साथ ही साथ सहायक महामंत्री विभाष मैती व संगठन मंत्री लखबीर सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम के आयोजक भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल थे। मुख्य वक्ता के तौर पर भारत सरकार में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा तथा मुख्य मार्गदर्शक विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय संसदीय दल के सदस्य एवं चुनाव समिति भाजपा के सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यनारायण जटिया तथा पूर्व सांसद अनीता मौर्या पूर्व भाजपा अध्यक्ष नई दिल्ली आलोक गुप्ता रहे। साथ ही साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती विश्व हिंदू परिषद भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता तथा दिल्ली के विशिष्ट व्यापारी पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

मुख्य वक्ता अजय कुमार मिश्र ने अर्जुन राम मेघवाल के जीवन पर प्रकाश डाला तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया कि उन्होंने बहुत ही सशक्त जुझारू वह बुद्धिमान व्यक्तित्व के धनी अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय का जिम्मा सौंपा है तथा उन्होंने बताया देश में 75 साल के बाद कोई दलित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बाद पुनः कानून मंत्रालय का जिम्मेदारी उठाया है। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में बताया अर्जुन राम मेघवाल पहले आईएएस अफसर थे, उसके बाद लगातार तीन बार सांसद हुए। पहले व सरकार में वित्त मंत्री भी थे, सांस्कृतिक मंत्रालय भी था और सरकार ने उन्हें जब भी कभी कोई जिम्मेदारी दिया उन्होंने बड़े ही ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया है। जिसके फलस्वरूप उन्हें भारत देश का कानून मंत्रालय मिला है वह भी ऐसे समय जब देश में कई कानून लागू होना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया। अर्जुन राम मेघवाल अपने विवेक से देश में लागू होने वाले सभी कानून को बहुत ही अच्छे ढंग से लागू करवा सकेंगे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5195


सबरंग