MENU

स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग के 21वें दिन खिलाडि़यों ने दिखाया अपना जलवा



 01/Jul/23

वाराणसी कैरम एसोसिएशन और पटेल स्पोर्टिंग क्लब  के संयुक्त तत्वाधान में ईंगलिसिया लाइन के चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में पिछले बीस दिनों से चल रही स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग  के अन्तर्गत खेले गये महिला और पुरुष वर्ग  के एकल मैचों इक्कीसवां दिन में हरियाली सिंह और सौम्या यादव  ने  महिला वर्ग का पहला लीग मैच  जीता तो वहीं पुरुष वर्ग में वैभव नारायण सिंह ने पहली और कृष्ण दयाल यादव ने लगातार दूसरी जीत हासिल किया।

युवा  खिलाड़ी  हरियाली सिंह  ने  जहां उभरती हुई  खिलाड़ी आर्या यादव को  दो सीधे सेटों में 24=02, 23=17 से हराया तो वहीं प्रतिभाशाली खिलाड़ी सौम्या यादव  ने युवा खिलाड़ी  शिवांगी गुप्ता  को दो   सेटों  में 24=05, 22=16 से  हरा  कर लीग  मैच की पहली जीत दर्ज किया।

जबकि पुरुष वर्ग के एकल के लीग  मुकाबले में  युवा  खिलाड़ी  वैभव नारायण  सिंह ने  जाने माने सीनियर खिलाड़ी अभिषेक  विश्वकर्मा को दो सीधे सेटों  में 20=5, 18=13  से हराकर पहली  सनसनीखेज  जीत हासिल किया, तो वहीं   प्रतिभाशाली  युवा खिलाड़ी  कृष्ण दयाल यादव  ने सीनीयर  खिलाड़ी प्रशांत  कुमार को दो सीधे सेटों में 25=15, 25=06 से हराकर लगातार दूसरी जीत  हासिल  किया।

मैचों का संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष  बैजनाथ सिंह तथा सचिव अश्वनी चक्रवाल की देखरेख में प्रधान निर्णायक रमेश कुमार  वर्मा और सहायक  निर्णायक  रवि आर्य के नेतृत्व  में निर्णायक,   ब्योम प्रकाश मानव, प्रियान्शू यादवहरियाली सिंह,   रितम्भरा ने किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5698


सबरंग