MENU

श्रीकाशी विश्वनाथ का मुख्यमंत्री ने किया दुग्धाभिषेक



 04/Jul/23

वाजिदपुर स्थित जनसभा स्थल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा की नगरी काशी में रहें। उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन, दुग्धाभिषेक किया। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक कर सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने जगत और प्रदेशवासियों के कल्याण की महादेव से कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधिवत दर्शन पूजन के बाद अधिकारियों से सावन के मद्देनजर की गई विश्वनाथ धाम में तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सावन में महादेव का जलाभिषेक करने के लिए आने वाले कावड़ियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास की बात कही। साथ ही की गई व्यवस्थाओं को देखा भी। उन्होंने इस दौरान कहा कि सावन भर आने वाले कावरियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री के आगामी 7 और  8 जुलाई के दो दिवसीय दौरे की समीक्षा करने के लिए काशी पहुंचे हैं। यहां इन्होने सबसे पहले वाजिदपुर स्थित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश। उसके बाद सर्किट हाउस में आला अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6504


सबरंग