MENU

​​​​​​​जैपुरिया बाबतपुर में तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन



 20/Jul/23

अर्जुन, करण एवं अन्य ने किया शानदार प्रदर्शन

सेठ एम.आर.जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैम्पस में जिला ओलम्पिक संघ के तत्वाधान में तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ वाराणसी तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने महासचिव डा. अजय सिंह एवं अन्य ने किया।

दिनभर चले इस भव्य आयोजन में वाराणसी के 125 छात्र–छात्राओं ने विभिन्न वर्ग के प्रतियोगिताओं में भाग लिया

सायंकालीन आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिला ओलम्पिक संघ के महासचिव शम्स तबरेज खान विशेष रुप से उपस्थित रहे।

 इण्डियन राउण्ड -

अण्डर–14 वर्ग तीरंदाजी में बालक वर्ग में अखिलेश गुप्ता ने स्वर्ण, यशवर्धन ने रजत व संगम पाल ने कांस्य पदक प्राप्त किये एवं बालिका वर्ग में श्रृष्टि यादव ने स्वर्ण, अर्पिता तिवारी ने रजत एवं रानी खुशब ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

 रिकर्व राउण्ड –

अण्डर- 14 बालक वर्ग के अर्जुन अजय सिंह ने स्वर्ण, करन अजय सिंह ने रजत एवं हर्षित सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

इण्डियन राउण्ड

अण्डर–17 तीरंदाजी के बालक वर्ग में अखिलेश ने स्वर्ण, रिशभ कुमार रजत और यशवर्धन ने कास्य पदक प्राप्त किया एवं बालिका वर्ग में अदिति सिंह ने स्वर्ण,श्रृष्टि यादव ने रजत, प्रियांशी ने कास्य पदक प्राप्त किया।

 रिकर्व राउण्ड –

अण्डर–17 तीरंदाजी के बालक वर्ग में अर्जुन अजय सिंह ने स्वर्ण, आदित्य चौरसिया रजत, आयुष्मान गुप्ता ने कास्य पदक प्राप्त किया एवं बालिका वर्ग में लायका अली ने स्वर्ण पदक, साम्भवी ने रजत एवं आराध्या जायसवाल ने कास्य पदक प्राप्त किया।

कम्पाउण्ड राउण्ड –

अण्डर-17 वर्ग में एम.डी. आमिर ने स्वर्ण, सौरभ पाण्डेय ने रजत, हर्षित तिवारी ने कास्य पदक प्राप्त किया एवं रिति अग्रवाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

 इण्डियन राउण्ड

अण्डर – 19 वर्ग तीरंदाजी में बालक वर्ग में गुरुदास मौर्या ने स्वर्ण पदक, हर्षवर्धन सिंह ने रजत एवं निहाल चौहान ने कास्य पदक प्राप्त किया एवं बालिका वर्ग में महिमा मिश्रा स्वर्ण, श्वेता भण्डारी रजत, दीपिका पाण्डेय ने कास्य पदक प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग के इण्डियन राउण्ड के तीरंदाजी में बालकों में हर्षवर्धन ने स्वर्ण, गुरुदास मौर्या रजत, निहाल चौहान ने कांस्य पदक प्राप्त किया एवं बालिका वर्ग में प्रियंका पटेल ने स्वर्ण, करिश्मा पटेल ने रजत व अंजलि यादव ने कास्य पदक प्राप्त किया।

छात्र–छात्राओं को सम्बोधित करते हुए दीपक कुमार बजाज ने कहा कि हमारे जीवन में अनुशासन टीम भावना व कड़ी मेहनत जैसे गुणों को विकसित करते है। भारतीय खेल तीरंदाजी की बढ़ती लोकप्रियता ने नई पीढ़ी में इसके प्रति उत्साह जगाया है।

कार्यक्रम का संचालन रेशु सोलंकी,मोनिका यादव, कुशल तुलस्यान ने किया। कार्यक्रम के दौरान रेफरी व प्रशिक्षकों को सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, अधिशासी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक अनिल के. जाजोदिया, आयुष्मान बजाज, प्रधानाचार्या सुधा सिंह शैक्षणिक प्रबंधक नरेन्द्र पाण्डेय व गोपाल सेठ व अभिभावक उपस्थित रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3681


सबरंग