MENU

जायसवाल क्‍लब ने सीएम से मिलकर बताई अपनी मांग



 01/Aug/23

विधायक रमेश जायसवाल एवं जायसवाल क्‍लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने अपने क्लब के टीम के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान की प्रतिमा स्थापित एवं परम श्रद्धेय डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न एवं उनकी प्रतिमा लगाने के लिए मांग की गई।

जिसके बाद विधायक रमेश जायसवाल के आवास पर क्लब के आगामी दिनों में क्या योजना है किस प्रकार से समाज में लोगो का मनोबल बढ़े, मुख्यमंत्री ने जो आश्वासन दिया आदि सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल, राष्ट्रीय सचिव संवाद रामेश्वर दयाल, राष्ट्रीय सचिव प्रभाकर, मीडिया प्रभारी सुरेश गांधी, रमेश जायसवाल हाइडिल मऊ से मनोज जायसवाल प्रदेश मंत्री लक्ष्मन जायसवाल, आनंद गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9976


सबरंग