MENU

  सनबीम लहरतारा के रूद्र सिंह को इसरो का आमंत्रण



 14/Sep/23

स्पेस ओलंपियाड जूनियर. राष्ट्रीय स्तर पर भारत के विभिन्न स्कूलों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित करते हैं जो दो स्तर पर आयोजित किया जाता है पहला राज्य स्तर पर और दूसरा राष्ट्रीय स्तर परए सनबीम लहरतारा के रूद्र सिंह  लेवल 1 और लेवल 2 दोनों में अव्वल रहे।  प्रतियोगिता का शीर्षक श्इसरो मंगलयानश् था।  इस प्रतियोगिता में  देश के हर राज्य एवं ज़िले के स्कूलों से बच्चों ने भाग लिया जिसमे सनबीम लहरतारा वाराणसी के रूद्र सिंह अव्वल रहे। उनकी इस  महत्वाकांक्षी उपलब्धि पर इसरो ने उन्हें एक दिन के एजुकेशनल टूर के लिए इसरो हैदराबाद आमंत्रित किया।  जहाँ उन्हें इसरो से जुडी हुई उपलब्धियां एवं जानकारियां दी गयी।  उन्हें इस उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।  रूद्र सिंह को इसरो हैदराबाद के वैज्ञानिक डॉ आर श्रीनिवास राव के साथ विचार विमर्श करने और इसरो प्रांगण को देखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ।  रूद्र सिंह की इस विशेष उपलब्धि पर सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ दीपक मधोकए निदेशिका श्रीमती भारती मधोकए उप.निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मनए मानद निदेशक हर्ष मधोक ने हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

 

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4225


सबरंग