MENU

भारत देश के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी : विधायक सुशील सिंह



 18/Sep/23

चंदौल। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने धानापुर ब्लॉक परिसर में कार्यकर्ताओ के साथ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वें जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया।इस दौरान प्रधानमंत्री के देश हित में किए गए कार्य पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।वही उनके द्वारा देश में साहसिक कदम उठाने पर कार्यकर्ताओ ने भारत माता की जय का नारा लगाया।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भारत के शिल्पकार मोदी जी ने हमारे देश के प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी है।चाहे संगठन हो या सरकार मोदी जी ने हम सभी का सदैव राष्ट्रहित सर्वोपरि प्रेरणा मिलती है। ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देश सेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।आज हम सभी को फक्र करने की जरूरत है कि ऐसे नेता के अगुवाई में भारत देश में निवास कर रहे है।उनकी अगुवाई में देश विकास को तेजी से बढ़ रहा है।इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को फल वितरण किया।इस मौके पर धानापुर ब्लॉक अजय सिंह, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, अजीत सिंह, रामेश्वर सिंह, गोपाल बिन्द, अन्नू सिंह, रामप्रवेश तिवारी, छोटू यादव, अनंत बहेलिया, अवधेश सिंह, विमल सिंह दादा आदि लोग रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8268


सबरंग