MENU

प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक दिशा निर्देश



 23/Sep/23

कार्यकर्ता अपनी व्यवस्थाओं में डटे रहे, किसी को कोई दिक्कत ना हो:  दिलीप सिंह पटेल

              वाराणसी 22 सितम्बर:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गंजारी में 23 सितंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से  होने वाली जनसभा की व्यवस्था में लगे व्यवस्था प्रमुखों एवं उनकी टोली की जनसभा स्थल पर बैठक सम्पन्न हुई।
       व्यवस्था टोली को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा विशेष है। कहा कि जी-20 सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी की छवि ग्लोबल लीडर के रुप में वैश्विक पटल पर स्थापित हुई। कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी क्षमता का परिचय देते हुए चंद्रयान 3 को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लेंड करवाया। कहा कि नये संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास करवाकर पीएम मोदी ने नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश की। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मिली इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हम सबको पीएम मोदी का भव्य स्वागत करना है। जनसभा की सफलता में व्यवस्था में लगी टोली का अहम योगदान होता है।
         भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने  व्यवस्था में लगे लोगों से अबतक कि तैयारियों का वृत लिया। और कहा कि व्यवस्था में लगे सभी प्रमुख अपनी अपनी टोलियों के साथ कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटा पूर्व निर्धारित स्थान पर पहुंच जाए। कहा कि सुरक्षा में लगी टोली प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर रखें। कहा कि प्रत्येक सेक्टर में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था रखें। वाहन और पार्किंग की व्यवस्था में लगी टोली वाहनों को उनके निर्धारित स्थानों पर खड़ा करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करे। कहा कि जनसभा में आने वाली महिलाएं, दिव्यांगजन एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। कहा कि जब तक सभा समाप्त न हो जाए तब तक लोग अपनी सीटों पर बैठे रहे।
           व्यवस्था बैठक में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, प्रदेश महामंत्री संजय राय, जिला अध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,एम एल.सी. अश्विनी त्यागी, पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह, अशोक चौरसिया, सुशील त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी वीणा पांडेय, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, राकेश शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर,प्रभात सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

         प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसभा कार्यक्रम प्रमुख स्वयं क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल,जब कि मंच व्यवस्था अशोक चौरसिया,सुशील त्रिपाठी,संतोष पटेल  को 
         भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि  सूचना विभाग का दायित्व राजेश राजभर,पियूष वर्धन को, प्रोटोकॉल नवीन कपूर,शैलेश पाण्डेय को अतिथि स्वागत का दायित्व सुरेश सिंह,शिवानंद राय को, वाहन व्यवस्था का दायित्व संजय सोनकर,अशोक पटेल को सौंपा गया।
         इसी तरह संख्या की दृष्टि से कैंट विधानसभा में अभिषेक मिश्रा,उत्तरी विधानसभा में अशोक कुमार, दक्षिणी विधानसभा में आलोक श्रीवास्तव, रोहनिया विधानसभा में प्रभात सिंह, सेवापुरी विधानसभा में वंश नारायण पटेल, अजगरा विधानसभा में संजय सोनकर,पिण्डरा विधानसभा में जयप्रकाश दुबे,पवन सिंह, शिवपुर विधानसभा में संजय सिंह, दिनेश मौर्या को जिम्मेदारी सौंपी गई है इसी क्रम में सुरक्षा व्यवस्था जेपी सिंह, रामप्रकाश सिंह"वीरू",अमित पटेल को, पार्किंग व्यवस्था विनय मौर्या,शशिकांत सहरा को, साज-सज्जा, झंडा संदीप केशरी एवं अश्विनी पांडेय को, प्रचार प्रसार/होर्डिंग बैनर की व्यवस्था राकेश शर्मा, मधुकर चित्रांश को सौंपी गई है।
            इसी क्रम में मीडिया व्यवस्था नवरतन राठी एवं संतोष सोलापुरकर को, सोशल मीडिया पुष्पेन्द्र प्रताप एवं कुणाल पाण्डेय को, जल व्यवस्था महेन्द्र सिंह गौतम एवं पंकज पटेल को,स्वच्छ्ता नरसिंह दास एवं सुरेश चौरसिया को, चिकित्सा डा.अशोक राय एवं डा.सुदामा पटेल को, सीटिंग व्यवस्था अनिल श्रीवास्तव एवं सतीश पाण्डेय को, लाभार्थी प्रमुख जगदीश त्रिपाठी, नमो ऐप काउंटर की व्यवस्था पुण्डरीक मिश्रा को सौंपी गयी है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5427


सबरंग