MENU

पुलिस लाइन से रुद्राक्ष तक भाजपा महिला मोर्चा प्रधानमंत्री का करेगी स्वागत



 23/Sep/23

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होने के बाद पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र की महिलाओं से करेंगें संवाद
वाराणसी 22 सितम्बर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय एवं पुलिस लाइन से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बीच विभिन्न प्वाइंट पर काशी के सांसद व पीएम नरेंद्र मोदी जी का भव्य स्वागत करेगी।
       गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में स्वागत की व्यवस्था में लगी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि विश्व के सर्वमान्य नेता, काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नारी सशक्तिकरण लिए निरंतर कार्य कर रही है। कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होना इसका जीता जागता उदाहरण है। कहा कि पीएम मोदी के काशी आगमन पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत भाजपा महिला मोर्चा करेगी। इसके लिए पुलिस लाइन से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बीच कई स्वागत प्वाइंट बनाए गये है। जिनमे पुलिस लाइन गेट, सांस्कृतिक संकुल, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, मलदहिया स्थित सरदार पटेल प्रतिमा एवं सिगरा स्थित शास्त्री पार्क पर प्रमुख हैं। इन प्वाइंट पर डमरू, शंखनाद, ढोल तासा के बीच पुष्प वर्षा कर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पीएम मोदी का स्वागत करेंगी। साथ ही हाथों में तख्तियां (प्लेकार्ड) के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करेंगी।
         भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में 51 छात्राएं सर पर मंगल कलश व हाथों में दीपक लेकर एवं पुष्प वर्षा कर पीएम मोदी का स्वागत करेंगी।
      बैठक का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया ने व धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम पटेल ने किया।
    बैठक में शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, अशोक चौरसिया, प्रदीप अग्रहरि, आयुषी श्रीमाली, पूजा दीक्षित, अपराजिता सोनकर, शालिनी यादव, प्रियंका दुबे, सुनीता सिंह, पूजा पांडेय, प्रीति पुरोहित , नेहा कक्कड़, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3755


सबरंग