MENU

लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति श्री गणेश जी की शोभायात्रा निकली,विसर्जन लक्ष्मी कुण्ड हुआ



 23/Sep/23

*महाराष्ट्र महाराष्ट्र के साठ सदस्यी झांसा पत्र दल ने भव्य प्रस्तुति कर काशी में आमजन का मनमोहा, इंद्र भगवान ने भी किया स्वागत 

वाराणसी। आसभैरो स्थित अग्रवाल भवन में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति ने 17 वां श्री गणेश उत्सव समारोह के अन्तिम दिन शनिवार को सुबह  लालबाग का राजा श्री गणेश जी का समिति के संरक्षक मानिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल, सुहास पाटिल, अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे सहित सभी पदाधिकारियों ने विधिवत श्रृंगार किया । तथा श्री गणेश जी का प्रिय मोदक का भोग लगाएं। श्री खुण्टे जी महाराज ने विधि विधान से पूजा सम्मान कराई। तत्पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने व अतिथि गण ने महाआरती की। 
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित दिलीप जावलकर के नेतृत्व में महाराष्ट्र के तासगांव सांगली से आये साठ सदस्यी झांसा पतक दल ने विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन कर आमजन का मनमोहक लिया। शोभा यात्रा में शामिल भक्त गण प्रभुलित रहे। सभी भक्त गण सफेद वस्त्र व मराठी टोपी लगाए गणपति बप्पा मोरया के साथ चल रहे थे। लालबाग का राजा श्री गणेश जी को विभिन्न प्रकार के फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया था। गणपति महाराज सभी भक्त को आशीर्वाद देते रहे।
शोभा यात्रा आसभैरो से प्रारंभ होकर चौक, विश्वनाथ मंदिर, बांस फाटक, गोदौलिया , गिरजाघर , लक्सा , लक्ष्मी कुण्ड पहुंचा, लक्ष्मी कुण्ड पर श्री गणेश जी की पुनः विधिवत पूजा समिति अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी महामंत्री अन्ना हजारे कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने पूजा अर्चना व आरती की। संरक्षक मानिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल सुहास पाटिल ने सभी पदाधिकारियों की तरफ से श्री गणेश जी अगले साल पुनः आने का निमंत्रण दिया। विसर्जन विधिसम्मत किया गया।
शुक्रवार को सौभाग्य की कामना करते हुए महिलाओं ने हल्दी कुमकुम एक-दूसरे को लगाया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता वेदांशी (प्रथम), दिव्यांशी (व्दितीय),उपी (तृतीय),माही(विशेष) को स्थान मिला। मुख्य अतिथि कोहिनूर मिसेज इंडिया इण्टरनेशनल वंदन सिंह ने अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डांस प्रतियोगिता में दिव्यांशी सिंह (प्रथम), भावना सिंह (व्दितीय),श्रेयषीमिश्रा,व स्वीकृति सेठ(तृतीय), तेजस कुमार सिंह व आद्या यादव (विशेष) स्थान मिला। समिति के मानिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल, सुहास पाटिल, आंनद सूर्यवंशी, अन्ना मोरे ,हनुमान शिंदे, कैलाश सिंह विकास ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह दिया। 
समारोह का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़ ने किया।
शोभा यात्रा में सर्वश्री मानिक राव पाटिल , संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, अशोक शिंदे, निखिल पाटिल, प्रकाश मिशाल, संतोष शिंदे,रवि सेठ, हण्मंतराव मोरे, चंद्रशेखर शिंदे, सोनू सेठ, सुभाष जगताप, विनोद जाधव, रवि सरार्फ , कृष्ण कुमार सेठ,कमल कुमार सिंह, किशोर कुमार सिंह,राजू वर्मा,उमा शंकर कसेरा,सतीश कुमार सिंह संजय वर्मा,कैलाश सिंह विकास सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8193


सबरंग