MENU

भाजपा में होगी आधी आबादी की बड़ी भागीदारी,मिशन 2024 के लिए संगठन ने महिला मोर्चा को दी बड़ी जिम्मेदारियां



 01/Oct/23

महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की अध्यक्ष करेंगी अभियान का नेतृत्व। 

आधी आबादी को आरक्षण देने का कानून पास कराने के बाद संगठन में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई है। इसके क्रियान्वयन के लिए भाजपा महिला मोर्चा को जिम्मेदारी सौंपी है। रणनीति को अभियान के रूप में लिया जाएगा। इसमें समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहीं महिलाओं व उनके समूह से संपर्क किया जाएगा। रणनीति को व्यापक दृष्टिकोण से बिंदुवार किया गया है। ट्रांसजेंडर को भी पार्टी की विचारधाराओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही हर घर दस्तक भी देकर घरेलू महिलाओं से भी संपर्क किया जाएगा। भाजपा काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने बताया कि रणनीति को धरातल पर उतारने के लिए व्यापक योजना बनायी गयी है चुंनिन्दा व अनुभवी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ को एक-एक अभियान का प्रमुख बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है, क्षेत्र व जिलों की महिला मोर्चा के साथ वर्चुअल बैठकों का क्रम जारी है। मिशन 2024 के तहत हर घर से प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्ययोजना से जोड़ने के लिए महिला मोर्चा तैयार है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने के लिए, प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य  के निर्देशन में हम इन 18 अभियानों के क्रियान्वयन के लिए तैयार है  प्रत्येक क्षेत्र पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्र अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने  18 अभियानों का जिक्र करते हुए बताया कि :  2014 से पहले और बाद का भारत (तुलनात्मक), वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क, 
कमजोर जिलों का प्रवास, वोटर चेतना अभियान, शेल्फी विद लाभार्थी, कमल मित्र अभियान, स्मार्ट महिला सम्मेलन, नए वोटर अभियान, नवयुवती सम्मेलन,
महिला होस्टल विजिट, कन्या पूजन (नवरात्रि सम्मेलन), कमल सखी सम्मेलन, प्रत्येक महीने के दो दिन प्रवास में जनसंपर्क अभियान, आंगनवाड़ी स्वच्छ्ता अभियान, एनजीओ एवं एसएचजी संपर्क, वूमेन ट्रैवलर संपर्क, स्पोर्ट्स वूमेन समूह संपर्क तथा ट्रांसजेंडर से संपर्क अभियान,  क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि इन अभियानों  की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है शीघ्र ही क्रमशः अभियान शुरू होंगे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7903


सबरंग