MENU

अमृतकाल में मोदी सरकार ने अधिनियम के रूप में देश की महिलाओ को दिया उपहार : भूपेंद्र सिंह चौधरी



 05/Oct/23

 

वाराणसी। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियो में भाजपा की पूरी टीम अभी से जुट गई है इसके लिए जमीनी स्‍तर से काम होना शुरू हो चुका है हर वर्ग के मतदाताओं को भाजपा द्वारा कराये गये कार्यों से जोड़ना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में महिला मतदाताओं में अपनी पैठ बनाने के लिए महिला आरक्षण पर पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम की विशेषता से आधी आबादी को अवगत कराएगी इसके लिए पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओ में बड़े सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। सम्मेलनों की तैयारियों  हेतु आज रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई महिला मोर्चा, काशी क्षेत्र की बैठक जिसमें विधानसभा समन्वयक,विधानसभा सयोंजक,सासंद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका अध्य्क्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी भाजपा एवं महिला मोर्चा, प्रदेश कार्यसमिति भाजपा एवं महिला मोर्चा, आयोग/बोडॅ/निगम के अध्यक्ष, सभापति / सदस्य, सहकारिता के जनप्रतिनिधि (महिला श्रेणी) ने भाग लिया, को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओ को प्रोत्साहन दिया है। भाजपा पहली ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओ के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित कर संगठन में भी हिस्सेदारी दी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओ को नेतृत्व करने का मौका मिलेगा तथा महिलाए भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकेंगी। अधिनियम बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओ के सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा निर्णय है जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में मोदी सरकार ने अधिनियम के रूप में देश की महिलाओ को उपहार दिया है। इससे विधानसभा से लेकर लोकसभा तक में महिलाओ का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। यह अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहे नए भारत का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि काशीक्षेत्र के अन्तर्गत 71 विधानसभाए हैं। इन सभी विधानसभाओ में आप सभी मातृशक्ति को बड़े सम्मेलन आयोजित करने है। सम्मेलन में सभी वर्ग की महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित हो इस बात का आप सभी को विशेष ध्यान रखना है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष,एमएलसी एवं महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि विधानसभा स्तर पर काशीक्षेत्र की 71  विधानसभाओ में होने वाले सम्मेलन आगामी 8 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच होंगे। तीन चरणो मे संपन्न होने वाले इन सम्मेलनो की तिथियाँ निर्धारित की गई है। जिसके अनुसार पहला चरण 8 से 14 अक्टूबर के बीच,दूसरा चरण 17 से 21 अक्टूबर के बीच और तीसरा चरण 26 से 31 अक्टूबर के बीच  सुनिश्चित है। श्री पाठक ने कहा कि विधानसभा सम्मेलनो के साथ-साथ बूथ स्तर पर भी नारी शक्ति वंदन यात्रा निकालने का प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्णय लिया गया है। इस यात्रा के माध्यम से सभी को बूथ स्तर पर घर घर जाकर जनसंपर्क करना है और प्रधानमन्त्री मोदी द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय से लोगों को अवगत कराना है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि इस अधिनियम को लेकर आयोजित होने वाले सम्मेलनों में हमें यह बताना है कि भाजपा ने महिलाओं के उत्थान और उनके सशक्तिकरण को सदैव प्राथमिकता दी है।

बैठक की अध्यक्षता काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल, संचालन काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया एवं महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री कृतिका अग्रवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने किया।

सांसद केशरी देवी पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजयबहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह,प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, शंकर गिरि, मीना चौबे, सुशील त्रिपाठी, नम्रता चौरसिया  के साथ रानिका जायसवाल, सरोज कुशवाहा, अपराजिता सोनकर, आकांक्षा सोनकर, निर्मला सिंह पटेल, बबिता तिवारी, सुनिता सिंह,पूजा पाण्डेय, ज्योति गुप्ता,साधना वेदांती, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,जगदीश त्रिपाठी,संजय सोनकर,सुरेश सिंह,शैलेंद्र मिश्रा, पियूष वर्धन,जे पी सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1188


सबरंग