MENU

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2023 टेबल–टेनिस का RS वर्ल्ड स्कूल में हुआ आयोजन



 31/Oct/23

काशी सांसद खेल टेबल - टेनिस प्रतियोगिता 2023 का भव्य आयोजन RS वर्ल्ड स्कूल में 30 अक्टूबर 1 नवम्बर तक किया जा रहा है जिसका शुभारंभ रविंद्र जायसवाल, RSO आरपी सिंह, DSO मंजूर आलम अंसारी सर, जिला टेबल टेनिस संघ की सचिव सरिता विश्वनाथ गोकर्ण द्वारा किया गया।

40 वर्ष से अधिक पुरुष एवं महिला वर्ग की एकल प्रतियोगिता, 18 वर्ष से अधिक पुरुष एवं महिला वर्ग की एकल प्रतियोगिता और इन दोनों वर्गों की महिला एवं पुरुष की युगल प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के 40 वर्ष से अधिक (पुरुष एकल) आयु वर्ग में अतुल विनय राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं अनुराग कुमार गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे और नीलेश रंजन ने तीसरा स्थान अपने नाम किया।

40 वर्ष से अधिक (महिला एकल) आयु वर्ग में सरिता विश्वनाथ गोकर्ण प्रथम स्थान हासिल कर विजेता रही और कविता चौधरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं सुनीता पांडे तीसरे स्थान पर रहीं।

40 वर्ष अधिक (महिला युगल) आयु वर्ग प्रतियोगिता में सरिता विश्वनाथ गोकर्ण और कविता चौधरी ने मिलकर रागिनी श्रीवास्तव और सुनीता पांडे को शिकायत देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 40 वर्ष से अधिक (पुरुष युगल) प्रतियोगिता में सुजीत सिंह और विनय राय विजेता का स्थान प्राप्त किया, अनुराग गुप्ता और नीलेश रंजन दूसरे स्थान पर रहे, इसी प्रकार अनुराग सिंह और नीरज तीसरे स्थान पर रहें। इस चल रहा है प्रतियोगिता के निर्णायक पारुल दीक्षित एवं सौम्या सिन्हा रही।

प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किया गया।

31 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से 14 -18 वर्ष आयु वर्ग बालक/बालिका और दिन में 12:30 बजे से अंडर–11 आयु वर्ग बालक/बालिका, 11-14 वर्ष बालक/बालिका की प्रतयोगिता 3:30 से शुरू कर दी जाएगी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3365


सबरंग