MENU

2024 के चुनाव के पहले धनंजय सिंह ने दिखाई ताकत सरदार पटेल के जयंती पर निकाली जन एकता यात्रा



 02/Nov/23

जौनपुर। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर जन एकता यात्रा निकाली यह यात्रा मोहम्मद हसन कॉलेज से कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। जहां उन्होंने पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। धनंजय सिंह के साथ यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। हाथो में तिरंगा लिए लोग सरदार पटेल अमर रहे के नारे लगाते हुए धनंजय सिंह के साथ कदम से कदम मिला कर चलते रहे।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती है ऐसे में ये जन एकता यात्रा निकाल कर लोगों में एकता बनाए रखने का संदेश देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा की इसे किसी चुनावी माहौल से ना जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ऐसे नेता थे जिन्होंने 500 से अधिक रियासतों को एक तिरंगे के नीचे किया। जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है की 2024 लोकसभा के पहले सरदार पटेल के जयंती के माध्यम से पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने इस जन एकता यात्रा के माध्यम से अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया है। बताते चलें कि धनंजय सिंह लगातार दावा कर रहे हैं कि जदयू प्रदेश में महागठबंधन की तरफ से 4 से 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिनमें वह जौनपुर सदर सीट से दावेदारी कर रहे हैं।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7169


सबरंग