MENU

मुलायम सिंह यादव की धूमधाम से मनायी गयी जयंती



 23/Nov/23

जमानियां। नगर क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती धूमधाम से यादगार के रूप में मनाई गई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्तमान विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि नेता जी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कहा कि उनके आदर्शो एवं बताये मार्गपद चिन्हों पर हम सभी को चलना होगा। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अपने हकअन्याय आदि का विरोध करनाविनम्रता के साथ दायित्वों का निर्वहन करना सिखाया। सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि जन आकांक्षा को स्वीकारना व उसे मुकम्मल अंजाम तक पहुंचाने के लिए जिद करना उन्होंने सिखाया है। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उर्मिलेश पाण्डेय, रजनीश यादव, झिल्लु यादव, अशोक सिंह, तौकीर खां, रजनीकांत यादव, प्रमोद यादव, अनिल पाण्डे, महेंद्र यादव,भोलू खां, काशीनाथ यादव,अजय यादव,भरत सिंह, शमसाद खां, रिषु यादव, गोलू खां, शिव बचन यादव, उमराव यादव, सरोज यादव, मिश्री पासवान, अनिल सिंह, भोला यादव, बबलू यादव आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव और संचालन नगर अध्यक्ष इमरान खां सद्दाम ने किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5825


सबरंग