MENU

नहीं रहे पीएम मोदी के करीबी और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता सुनील ओझा, दिल्ली के अस्‍पताल में हुआ निधन



 29/Nov/23

वाराणसी। उत्‍तर प्रदेश भाजपा के पूर्व सह प्रभारी, वरिष्ठ नेता और पीएम मोदी के बेहद करीबी माने जाने वाले सुनील भाई ओझा का आज दिल्ली में निधन हो गया है। गड़ौली धाम में राम कथा के दौरान डेंगू होने से उन्हें वाराणसी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन आज सुबह उनकी मौत हो गई।

कुछ महीने पहले उनका उत्तर प्रदेश से बिहार ट्रांसफर हो गया था। बिहार ट्रांसफर से पहले सुनील ओझा यूपी के सह प्रभारी थे फिर उन्हें बिहार में पार्टी का सह प्रभारी बनाया गया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये नियुक्ति की थी।

सुनील भाई ओझा की आकस्मिक मृत्‍यु के बाद पूरे भाजपा सहित देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। ब्राह्मण समाज से आने वाले एक जमीनी नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले सुनील भाई पार्टी के लिये हमेशा न्‍योछावर रहे हैं। बताते चलें कि सुनील भाई ओझा मूल रूप से गुजरात के भावनगर जिले के रहने वाले थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी नेताओं में से एक माने जाते थे। सुनील ओझा भावनगर दक्षिण से बीजेपी के विधायक भी रह चुके थे। बिहार के सह प्रभारी बनाये जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी।

सुनील ओझा पिछले दिनों गड़ौली धाम आश्रम को लेकर चर्चाओं में थे। मिर्जापुर में गंगा नदी के किनारे गड़ौली धाम आश्रम का निर्माण किया जा रहा है। जिसके बारे में बताया जाता है कि ये सुनील ओझा की देखरेख में बन रहा था।

राजनीतिक इतिहास की बात करें तो सुनील ओझा को पीएम मोदी का 'मिस्टर भरोसेमंद' कहा जाता था। इसकी शुरुआत 21 साल पहले राजकोट से हुई थी, जब पीएम मोदी चुनावी राजनीति में उतरे थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश लिखते हुए कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधायक, बिहार भाजपा के सह प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व सह प्रभारी श्री सुनील भाई ओझा का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

भाजपा के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष सुनील पटेल से क्‍लाउन टाइम्‍स ने एक अनौपचारिक बातचीत की। जिसमें उन्‍होंने कहा कि स्‍व. सुनील भाई ओझा जी भाजपा के वरिष्‍ठ कार्यकर्ता और वरिष्‍ठ नेता थे, इनका पार्टी निर्माण में महत्‍वपूर्ण योगदान है। उनका देहांत पार्टी के लिये बहुत बड़ी क्षति है सभी कार्यकर्ता ईश्‍वर से प्रार्थना करते हैं उनकी पुण्‍य आत्‍मा को अपने चरणों में स्‍थान दें।

रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री ने शोक जाहिर करते हुए कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधायक, बिहार भाजपा के सह प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व सह प्रभारी श्री सुनील भाई ओझा का दिल्ली में निधन अत्यंत दुःखद है। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।  ॐ शांति!

मंत्री अनिल राजभर ने दु:खद समाचार पर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सहप्रभारी तथा बिहार भाजपा के सह प्रभारी, एक कुशल संगठन कर्मी, श्री सुनील ओजा जी का निधन अत्यंत ही दुखद है। राजनैतिक क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। भगवान पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को संबल प्रदान करें....ओम शांति!

दयाशंकर मिश्र दयालु राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने शोक जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार भाजपा के सह-प्रभारी श्री सुनील ओझा जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है। भाजपा परिवार के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। ईश्‍वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को यह अथाह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि भारतीय जानता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार भाजपा के सह प्रभारी श्री सुनील भाई ओझा जी के असामायिक निधन की सुचना प्राप्त हुई। अत्यंत पीड़ादायक। श्री विश्वनाथ जी से प्रार्थना है की उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके परिवार जन को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।

सौरभ श्रीवास्तव, विधायक कैंट ने लिखा कि बिहार भाजपा के मा. सह प्रभारी, मेरे अभिभावक समान, श्री Sunil Oza जी का दुःखद निधन, हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अपूर्णीय क्षति है। बाबा विश्वनाथ जी, पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों समेत हम सभी को यह असीम दुःख सहने की शक्ति... ॐ शांति शांति...

सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह ने शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधायक, बिहार भाजपा के सह प्रभारी श्री सुनील भाई ओझा का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। !!ॐ शांति!!


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5292


सबरंग