MENU

मोदी मैजिक से राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सुपड़ा हुआ साफ



 04/Dec/23

तेलंगाना में राहुल की बची लाज।

चार राज्यों के चुनावी परिणाम में एक बार फिर मोदी मैजिक देखने को मिला जहाँ बीजेपी ने 3 राज्यो में शानदार जीत हासिल करते हुए कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। जिसमे कांग्रेस के हाथ से दो राज्य निकल गए है।

राजस्थान

राजस्थान में एक बार फिर सत्ता बदलाव का ट्रेंड कायम रहा। विधानसभा चुनाव 2023 के मतगणना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत के साथ पांच साल बाद फिर राजस्थान में सरकार बनाएगी।

राजस्थान के 199 सीटों के लिए जारी मतदान के नतीजे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 115, कांग्रेस 69 तथा 15 सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं। 
राजस्थान में भाजपा को 41.70 और कांग्रेस को 39.53 प्रतिशत वोट मिले हैं।

वहीं कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।  

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में 54 भाजपा, 35 कांग्रेस और 1 बहुजन समाजवादी पार्टी को मिली है। 
छत्तीसगढ़ में भाजपा को 46.30 और कांग्रेस को 42.14 प्रतिशत मत मिले हैं।

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के 230 सीटों में से भाजपा 163, कांग्रेस 66 और भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गई। 
मध्य प्रदेश में भाजपा को 48.63 और कांग्रेस को 40.46 प्रतिशत मत मिले हैं।

तेलंगाना

तेलंगाना में कांग्रेस को 64, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 39, भाजपा को 8, एआईएमआईएम को 7 और सीपीआई को एक सीट मिली
तेलंगाना में कांग्रेस को 39.40 और बीआरएस को 37.37 प्रतिशत तथा भाजपा को 13.93 मत मिले हैं।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1355


सबरंग