MENU

सनबीम विद्यालय समूह द्वारा अब तक के सबसे बड़े क्विज़ फेस्टिवल गुरू नानक ट्राफी का हुआ सफल आयोजन



 19/Dec/23

22 विद्यालयों के 500 छात्रों तथा 60 शिक्षकों के लिए क्विज़ महाकुंभ आयोजित

श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सनबीम लहरतारा बना चैम्पियन।

देश के शीर्ष 5 दिग्गज क्विज़ मास्टरों ने क्विज़ का किया संचालन

सनबीम विद्यालय समूह द्वारा सनबीम विद्यालय लहरतारा के प्रांगण में एक दिवसीय सनबीम क्वीज़ फेस्टीवल गुरू नानक ट्राफी क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस गुरू नानक ट्राफी क्विज़ प्रतियोगिता के लिए सनबीम विद्यालय समूह के 22 विद्यालयों से 500 छात्रों तथा 60 शिक्षकों ने पूरी तैयारी और पूरी शक्ति और मनोयोग के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की। इस क्विज़ के अंतर्गत विश्व के सभी विषयों को लिया गया था, जिनको विश्व व्यापार, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, साहित्य, संस्कृति, विज्ञान, कला, शिक्षा, खेल, इतिहास, सामान्य ज्ञान आदि सम्पूर्ण विषयों को सम्मिलित करके 7 क्विज़ में विभाजित किया गया था।

विद्यालय परिसर में आज विभिन्न स्थलों पर विभिन्न क्विज़ प्रतियोगिताएं संचालित की जा रहीं थीं। विद्यालय के प्रेक्षागृह स्पंदन में हेरिटेज क्विज, स्पोर्टस क्विज तथा बिजटेक क्विज़ तरंग सभागार में साइंस क्विज़ एवं लेंग्वेज एण्ड लिटरेचर क्विज, गुंजन सभागार में जनरल क्विज तथा टीचर्स क्विज़ सम्पन्न हुआ। देश के जाने माने क्वीज मास्टर कुणाल सावरकर, श्रीमती सीमा चारी, अजय पुनिया, तीतास बनर्जी एवं श्री सोमनाथ चन्दा ने मिलकर यह क्विज़ प्रतियोगिता सम्पन्न करायी।

आज की यह प्रतियोगिता दो चक्रों में सम्पन्न हुई। प्रथम चक्र में सभी विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था जिनमें से अंकों के आधार पर 6 टीमों ने द्वितीय राउण्ड (फाइनल) में प्रवेश किया। उनकी यह प्रतियोगिता बेहद रोमांचक रही जिसके आधार पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

1. हेरिटेज क्विज़ (कक्षा 9 से कक्षा 11)

प्रथम- सनबीम लहरतारा

द्वितीय-सनबीम भगवानपुर

तृतीय- सनबीम सनसीटी

2. साइंस क्विज़ (कक्षा 7 से कक्षा 9)

प्रथम - सनबीम अन्नपूर्णा

द्वितीय - सनबीम भगवानपुर

तृतीय - सनबीम मुगलसराय

3. जनरल क्विज़ (कक्षा 6 से कक्षा 8)

प्रथम - सनबीम लहरतारा

द्वितीय - सनबीम अन्नपूर्णा

तृतीय - सनबीम भदोही

4. जनरल क्विज़ (कक्षा 9 से कक्षा 11)

प्रथम - सनबीम भगवानपुर

द्वितीय - सनबीम सनसीटी

तृतीय - सनबीम नरायनपुर

5. लॉग्वेज़ एण्ड लिटरेचर क्विज़ (कक्षा 6 से कक्षा 8)

प्रथम - सनबीम भगवानपुर

द्वितीय - सनबीम लहरतारा

तृतीय - सनबीम मुगलसराय एवं सनबीम मऊ

6. स्पोर्टस क्विज़़ (कक्षा 9 से कक्षा 11)

प्रथम - सनबीम लहरतारा

द्वितीय - सनबीम भगवानपुर

तृतीय - सनबीम मऊ

7. बिज़टेक क्विज़़ (कक्षा 9 से कक्षा 11)

प्रथम - सनबीम लहरतारा

द्वितीय - सनबीम भगवानपुर

तृतीय - सनबीम मुगलसराय

8. टीचर्स क्विज़़

प्रथम - सनबीम लहरतारा

द्वितीय - सनबीम भगवानपुरतृतीय - सनबीम वरूणा

 

सनबीम विद्यालय समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने शिक्षा में क्विज़ की उपयोगिता और उसकी उपादेयता तथा छात्रों को इसमें अधिक से अधिक भाग देने व सक्रिय होने पर बल देने की आवश्यकता पर जोर दिया। सनबीम विद्यालय समूह की निदेशिका श्रीमती भारती मधोक ने अपने संक्षिप्त भाषण में आज की प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी छात्र बधाई के पात्र हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत करके आज की इस प्रतियोगिता के लिए अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। सनबीम विद्यालय समूह की उपनिदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन ने आज के कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। सनबीम विद्यालय समूह के मानद निदेशक हर्ष मधोक ने प्रतिभागियों और क्विज़ मास्टर्स का स्वागत करते हुए सभी प्रतिभागियों के मंगलमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र, उनके अभिभावक तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3768


सबरंग