MENU

सनबीम एकेडमी के 25 वें स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में "रामायण" का होगा सजीव मंचन



 03/Feb/24

सनबीम एकेडमी में महाकाव्य रामायण की ऐतिहासिक एवं भव्यतम प्रस्तुति "जय श्री राम" सनबीम एकेडमी समूह द्वारा अपने सामने घाट शाखा के 25 वें स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भगवान राम के आदर्शों को जनमानस के हृदय में आत्मसात कराने हेतु महाकाव्य रामायण "जय श्री राम" का सजीव मंचन करने का निर्णय लिया गया। 1000 से अधिक विद्यार्थियों एवं सैकड़ो कलाकारों द्वारा सुसज्जित इस सजीव नाटक का प्रस्तुतिकरण 4 एवं 5 फरवरी 2024 को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सिगरा में होगा।

विद्यालय के वार्षिक समारोहों के इतिहास में सनबीम एकेडमी द्वारा आयोजित यह नाट्य प्रस्तुति ऐतिहासिक एवं भव्यतम होगी। इस कार्यक्रम की रूपरेखा फरवरी 2023 से प्रारंभ हो गई थी। तब से ही सैकड़ो विद्यार्थियों एवं थिएटर कलाकारों ने इस महाकाव्य के मंचन का अभ्यास प्रारंभ कर दिया।

इस महाकाव्य नाटक की पटकथा प्रसिद्ध लेखक डा. राजेंद्र उपाध्याय ने लिखी है। निर्देशन प्रमुख रंगकर्मी एवं दूरदर्शन निर्देशक डा. परितोष भट्टाचार्य एवं राजेश्वर त्रिपाठी ने दिया है।

इस नाटक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे सूत्रधार के रूप में प्रस्तुत किया है प्रख्यात कलाकार एवं महाभारत धारावाहिक के भीष्म पितामह मुकेश खन्ना ने। साथ ही रामायण के विभिन्न पात्रों को अपनी आवाज दी है थिएटर एवं दूरदर्शन के प्रमुख कलाकारों ने।

महा-प्रस्तुति जय श्री राम के मुख्य अतिथि रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण के राम अरुण गोविल हैं। विशिष्ट अतिथियों में मेयर अशोक तिवारी एवं सैकड़ो गणमान्य होंगे। दो दिवसीय इस रामायणी महाकुंभ के साक्षी

हजारों लोग होंगे। सनबीम एकेडमी समूह के सचिव जगदीप मधोक एवं निर्देशिका पूनम मधोक ने कहा है कि हमारा यह प्रयास है कि सभी राम के आदर्शों पर चले। तभी यह हमारा प्रयास सार्थक होगा।

विद्यालय समूह के सीईओ रोहन मधोक ने कहा कि हमारा सदैव यही प्रयास रहा है की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा के साथ ही साथ हम अपने विद्यार्थियों को श्रेष्ठ संस्कार भी दे। इसी के फल स्वरुप हमने रामायण का सजीव मंचन करने का निश्चय किया। यह अत्यंत दुष्कर कार्य था कि इस महाकाव्य को साढे तीन घंटे में पूर्ण कर प्रस्तुत करें। पर सभी के कठिन तथा अनवरत प्रयास से यह संभव हो पाया है।

हेड ऑफ ऑपरेशन सलोनी मधोक ने कहा कि हम अपने विधार्थियो को उच्च शिक्षा और संस्कार देने हेतु कृट संकल्पित है।

प्रधानाचार्य डॉक्टर के. के. पंडा ने कहा कि हम इस वर्ष अपने वार्षिक समारोह को भव्यतम एवं पूर्ण रूपेण सार्थक

बनाना चाहते थे। उसी का परिणाम है जय श्री राम का मंचन। हम लगभग साल भर से इस प्रोजेक्ट पर अथक परिश्रम कर रहे हैं। जिससे भगवान राम के आदर्शों को प्रस्तुत करने में कोई कमी ना रह जाए। हम "जय श्री राम
का सीधा प्रसारण सनबीम एकेडमी के फेस बुक चेनल पर भी कियक जाएगा।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6219


सबरंग