MENU

Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के दौरान वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद



 17/Feb/24

वाराणसी। गोदौलिया से रथयात्रा रूट पर पहली बार कोई कांग्रेस नेता ने राजनीतिक यात्रा किया। पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी समेत किसी भी नेता ने बनारस में इस रूट पर कोई राजनीतिक यात्रा नहीं की थी। वाराणसी की गलियों में जहां राहुल गांधी पहुंचे वहां गांधी परिवार ने आजतक कदम नहीं रखा था। राहुल गांधी की यात्रा का आज यूपी में दूसरा दिन रहा जो यात्रा आज वाराणसी में हुई। यात्रा को शुरू हुए 35 दिन हो चुके हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में चौथी बार हाजिरी लगाई। राहुल सुबह तकरीबन 9:45 बजे चंदौली से निकले। जिसके बाद वो गोदौलिया चौराहे पर पहुंचे जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया। इसके बाद वो आगे की ओर बढ़ गए, इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता दिखाई दिए। राहुल गांधी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर काफी भीड़ मौजूद थी, सियासी जानकारों के मुताबिक कांग्रेस की ये यात्रा गोदौलिया से रथयात्रा रूट पर आज तक कभी गांधी परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा है।

उधर, अमेठी, रायबरेली व लखनऊ के मार्ग पर यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया दिया जा चुका है। यात्रा कानपुर में 21 फरवरी को रुकेगी। इसके बाद 24 फरवरी को यात्रा मुरादाबाद से फिर शुरू होगी और अमरोहा, संभल, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होकर राजस्थान जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी की इस यात्रा का असर पूरे देश में होगा। यात्रा में लोग अपने आप जुड़ रहे हैं। इस यात्रा को शुरू हुए 35 दिन हो चुके हैं।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8114


सबरंग