Severity: Warning
Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_session4913c16760b05c96496aeda486daed112892f333): Failed to open stream: No space left on device
Filename: drivers/Session_files_driver.php
Line Number: 177
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
Severity: Warning
Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)
Filename: Session/Session.php
Line Number: 137
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
वाराणसी व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल कल दिन शुक्रवार को अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा तथा युवा अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से मिला तथा जिसमें त्रिदेव होटल के मालिक एवं भू माफिया की आए दिन पुलिस के मिली भगत के साथ हो रही दबंगई के खिलाफ ज्ञापन दिया। साथ ही कहा कि कटरे के ठीक सामने जो पार्किंग का स्थान है उसको पुलिस के मिली भगत के साथ त्रिदेव होटल के मालिक एवं भू माफिया के द्वारा जबरन जंजीर से कब्जा कर लिया गया है जिससे वहां पर उपस्थित व्यापारीगढ़ को परेशानी झेलनी पड़ रही है तथा पुलिस आयुक्त साहब के कहने के बावजूद जंजीर नहीं हटाया गया है।
दबंगई का आलम यह है कोतवाली इंस्पेक्टर तथा काल भैरव चौकी इंचार्ज के सह पर कटरा की दुकानों को रात में तोड़कर कब्जा कर लिया जा रहा है उसमें रखे सामान को रातों-रात गायब कर दिया जा रहा है, जिससे व्यापारी परेशान तथा क्षुब्द्ध है और व्यापारियों की सड़क पर आने की नौबत आ गई है।
इस अवसर पर व्यापारियों ने पुलिस की अनदेखी और व्यापारियों का जबान बंद के तर्ज पर अपना मुंह पर पट्टी बांध कर मुक प्रदर्शन किया। संयुक्त महामंत्री मनीष गुप्ता ने कहा कि कोतवाली इंस्पेक्टर तथा काल भैरव चौकी इंचार्ज ने जंजीर हटाने के लिए व्यापारियों का आश्वासन दिया था लेकिन अब कोतवाली इंस्पेक्टर तथा काल भैरव चौकी इंचार्ज अपनी जबान से हट गए हैं उनके जुबान की कोई कीमत नहीं है त्रिदेव होटल के मालिक एवं भू माफिया पुलिस के मिली भगत के साथ दबंगई कर रहे हैं तथा व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं युवा अध्यक्ष संजय गुप्ता ने चेतावनी दी है अगर ली गई दुकान वापस नहीं हुई तथा व्यापारियों के गाड़ी खड़ा करने के जगह पर जो कब्जा जंजीर द्वारा किया गया है नहीं खोला गया तो उसके गंभीर परिणाम देखने को सामने आएंगे और व्यापारी सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएगा।
इस पूरी घटना को सुनने के बाद पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे जल्द से जल्द इस मामले को देखेंगे तथा जो भी व्यापारियों का हित हो सकता वे करेंगे।
इस अवसर पर काफी संख्या में व्यापारीगण मौजूद थे, जिसमें प्रमुख रूप से सुनील कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, कविंद्र जायसवाल, दीप्तिमान देव गुप्ता, एसएम वहल, दिलीप सिंह, रमेश पांडे, राजीव वर्मा, शीतल आनंद, जयप्रकाश, प्रवेश गुप्ता, राजू राय, शरद, कृष्णा जायसवाल, साहिद , चंचल सिंह, डॉ रमेश चंद्र पांडे, विकास जायसवाल, मनोज जायसवाल, जितेंद्र जी, गोपाल जी, बबलू, अशोक, शशांक अग्रवाल, शेषनाथ सिंह, चंदनी श्रीवास्तव, सुप्रिया भट्टाचार्य, प्रिया अग्रवाल, नताशा तनेजा, शालिनी खन्ना, डॉली चक्रवर्ती, गुड़ीया केशरी, आरती शर्मा, रिंकू प्रजापति, गुड़ीया यादव, जया केशरी, आसिफ खान, शाहिद कुरैशी, चंचल सिंह इत्यादि लोग सम्मिलित हुए।