MENU

विधानसभा में 300 सीटें मिलने से पार्टी बड़ी होती है और सरकार छोटी



 19/Sep/17

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने दर्शन पूजन के पश्चात सर्किट हाउस में काशी क्षेत्र जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा में 300 के पार पार्टी को सीट मिलने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पार्टी बड़ी होती है और सरकार छोटी होती है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी की स्थिति यहां तक पहुंची है कि देश में व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। कार्यकर्ताओं की दृष्टि से ही हमारी दृष्टि है, हम उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं के सुझाव से विकास की गंगा बहायेंगे और काशी का ऐसा विकास करेंगे कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री को बड़ौदा और गुजरात के विकास के उदाहरण को छोड़कर काशी जैसे विकास का हर उदाहरण देना पड

पड़ेगा। सरकार बनने के बाद देर से आने पर मैं खेद व्यक्त करता हूं और मैं वचन देता हूं कि मैं हर महीने 1 दिन काशी में निवास करने की अपनी इच्छा व्यक्त की।  उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने अपराधियों भ्रष्टाचारियों को कठोर दंड देने का दृढ़ संकल्प लिया है।

बैठक में प्रमुख रुप से प्रदेश के प्रभारी सुनील ओझा जी ,काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ,काशी क्षेत्र के महामंत्री संगठन रत्नाकर जी ,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सौरव श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री महेश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, निर्मला पटेल ,सीता मिश्रा प्रभात सिंह, जयनाथ मिश्रा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का किया जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सरकार बनने के बाद प्रथम काशी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शिवपुर बाईपास पर ढोल नगारे की थाप के बीच हर- हर महादेव व भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे जोरदार स्वागत किया।

स्वागत करने वालों प्रमुख रुप से चंदशेखर उपाध्याय ,सत्यम सिंह, मीडिया प्रभारी शोमनाथ विश्वकर्मा, अशोक पांडे, मधुकर चित्रांश, डॉ. अवधेश राय, संजय कुमार,जेपी सिंह, रणंजय सिंह, विवेक मौर्या, आरपी कुशवाहा ,विनय मौर्य, अजय गुप्ता अखिलेंद्र सिंह सन्नी कौशलेन्द्र सिंह, डॉ. अशोक कुमार राय आदि लोगों ने स्वागत किया।

इसके पश्चात  उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने बाबा काल भैरव का दर्शन किया और वहां से वह सीधे बाबा विश्वनाथ दरबार पहुंचे । वहां पर महानगर के पदाधिकारियों ने ज्ञानवापी के पास भी बड़ी संख्या में उनका जोरदार स्वागत किया जिसमें प्रमुख रुप से काशी नाथ , अकेला आत्मा विश्वेश्वर, लालजी गुप्ता, विनोद गुप्ता, राकेश शर्मा, नरसिंह दास,डॉ. हरि केशरी, सत्य प्रकाश आर्य, डॉक्टर राजेश जायसवाल, संजय जायसवाल ,अशोक सेठ ,अशोक यादव ,अशोक मौर्य उपस्थित थे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6462


सबरंग