MENU

सनातन संस्था की सभी गतिविधियां समाज के आध्यात्मिक कल्याण के लिए : चेतन राजहंस



 18/Mar/24

सनातन संस्था की रजत जयंती के अवसर पर यहां जैतपुरा क्षेत्र में पत्रकारों के लिए मुक्त संवाद आयोजित किया गया उक्‍त अवसर पर सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता चेतन राजहंस ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्‍होंने कहा कि वाराणसी सनातन संस्था एक आध्यात्मिक संगठन है और इसकी सभी गतिविधियों का उद्देश्य समाज का आध्यात्मिक कल्याण करना है। सनातन संस्था के 25 वर्ष का अर्थ है समाज की 25 वर्ष की आध्यात्मिक सेवा। समाज को सुखी जीवन का मार्ग दिखानेवाली सनातन संस्था के रजत जयंती वर्ष के रूप में सनातन संस्था ने समाज को आनंदमय बनाने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश राज्य में संस्था 'आनंदमय जीवन हेतु अध्यात्म', 'तनावमुक्ति हेतु अध्यात्म', 'व्यसनमुक्ति हेतु अध्यात्म', 'व्यक्तित्व विकास हेतु अध्यात्म' आदि विषयों पर व्याख्यान, कार्यशालाएं, अध्यात्म संबंधी अभ्यासवर्ग, साधना सत्संग, बच्चों के संस्कार वर्ग आदि के माध्यम से समाज-उन्मुख कार्य करेगी।

चेतन राजहंस ने सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का परिचय और सनातन संस्था की स्थापना का उद्देश्य विस्तार से बताया। इसके बाद पत्रकारों ने संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों, विचारों आदि से संबंधित प्रश्न पूछकर शंका-समाधान करवा लिया। कार्यक्रम का संचालन सनातन संस्था की साधक श्रीमती सानिका सिंह ने किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7164


सबरंग