MENU

बनारस में सपा और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता



 18/Mar/24

वाराणसी। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय केशरीपुर रोहनिया में क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, सदस्य विधान परिषद/जिलाध्यक्ष हंशराज विश्वकर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व पूर्व सांसद राजेश मिश्रा के नेतृत्व के भाजपा की विचारधारा और मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर सपा, कांग्रेस पार्टी व विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता लिया।

जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक मेवालाल, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ के नेता अभिषेक सोनकर, प्रफुल्ल पांडेयप्रभु पटेल, बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य भृगुनाथ पटेल, पूर्व प्रधान मनोज पटेल, पूर्व प्रधान गोपाल यादव आदि प्रमुख लोगो ने सदस्यता ग्रहण किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3704


सबरंग