MENU

समाजवादी पार्टी ने दीपचंद गुप्ता को बनाया लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष



 12/Apr/24

वाराणसी। आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व समाजवादी पार्टी ने साहू समाज को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने पाडेयपुर निवासी दीपचंद गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। दीपचंद गुप्ता पूर्व में लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं एवं सपा के विभिन्न आन्दोलनो मे वह बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए लगातार सक्रिय थे। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सपाईयो में हर्ष है और सपा नेताओ ने बधाई दी है।

बधाई देने वालों मे प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री एवं चंदौली के सपा प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री मनोज राय धुपचंडी, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव "लक्कड", पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, गणेश यादव, आनंद मोहन गुड्डू, अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष हैदर गुड्डू, लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संदीप मिश्रा, किशन दिक्षित, पूजा यादव, शमीम अंसारी, दिलिप कश्यप, जावेद अंसारी, बुनकर नेता अनवारूल हक अंसारी ,आदि लोगो ने बधाई दिया है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3332


सबरंग