MENU

मोबाइल क्रय केन्द्र के माध्यम से किसानों से घर-घर जाकर करें गेहूँ खरीदारी : प्रेम प्रकाश सिंह, विशेष सचिव



 16/Apr/24

वाराणसी। विशेष सचिव, राजस्व विभाग, उप्र शासन/नोडल अधिकारी, वाराणसी मण्डल प्रेम प्रकाश सिंह ने सर्किट हाउस में मण्डल में गेहूँ क्रय की समीक्षा की। मण्डल में अभी तक शासन द्वारा प्रस्तावित 338 गेहूँ क्रय केन्द्रों के सापेक्ष 359 क्रय केन्द्र खोले गये है, अभी तक 504 किसानों से 2388.22 मी.टन गेहूँ खरीद हो चुकी है, जिसके सापेक्ष 226.28 लाख का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। विशेष सचिव प्रेम प्रकाश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त क्रय केन्द्रों पर आवश्यक समस्त व्यवस्थाएँ पूर्ण करते हुए कृषकों की सुख-सुविधा का ध्यान रखते हुए कृषकों से गेहूँ क्रय किया जाए, साथ ही मोबाइल क्रय केन्द्रों के माध्यम से किसानों से घर-घर जाकर गेहूँ खरीद में प्रगति जाया जाए। कृषकों को निर्धारित समयावधि 48 घण्टे में कृषकों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। यह भी निर्देशित किया कि जनपदों में सभी एजेन्सियों के सभी क्रय केन्द्रों पर खरीद प्रारम्भ करा दिया जाए एवं जनपद में प्राइवेट व्यापारी/ एलट्रेडर्स द्वारा किये जा रहे गेहूँ खरीद की सतत् निगरानी की जाये। जिला खाद्य विपणन अधिकारी, चन्दौली एवं गाजीपुर को निर्देश दिये गये कि बिचौलियों के माध्यम से अन्य प्रदेशों में गेहूँ का संचरण न हो सके। जिला प्रशासन के सहयोग के टीम गठित कराकर सतत् निगरानी करायी जाये। मण्डल में कुल 13947 किसानों द्वारा पंजीकरण किया गया है सभी को निर्देश दिये गये कि किसानों के पंजीकरण का सत्यापन तत्परता से कराया जाये गेहूँ खरीद में किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। नोडल अधिकारी द्वारा जनपद वाराणसी में गेहूँ के भण्डारण हेतु भारतीय खाद्य निगम के पहड़िया डिपो का निरीक्षण किया गया व भण्डारण हेतु दिशा निर्देश दिये गये। विपणन शाखा के गेहूं क्रय केन्द्र चिरईगांव, पीसीएफ का जाल्हूपुर एवं भा.खा.नि. के पहड़िया मण्डी का निरीक्षण किया। कृषक नागेशवर दयाल ग्राम रामचन्दीपुर, सोहन यादव ग्राम मिश्रीरपुर, हंसराज ग्राम प्रेमनगर गौरा आदि किसानो से वार्ता की गयी। उन्हें और सरकारी कय केन्द्र पर गेहॅू विक्रय हेतु अपील की गयी कृषको को बताया गया कि इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 2275 प्रति कुन्तल के अतिरिक्त 20 रू० उतराई/छनाई के मिलेगें और किसानो के सुविधा हेतु मोबाईल कय केन्द्रों के माध्यम से भी गेहूँ की खरीद की जायेगी, किसानों को गेहूं की उपज का मूल्य उनके बैंक खाते में 48 घण्टे में कर दिया जायेगा। उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि क्रय केन्द्र पर गेहूं की सफाई हेतु विनोइंग फैन, दो जाली का छलना, नमी मापक यंत्र एवं पावर डस्टर, कृषकों के बैठने हेतु छायादार स्थान, पीने हेतु पानी, पार्किग आदि की समुचित व्यवस्था निरन्तर बनी रहे और किसानों से व्यक्तिगत सम्पर्क करते हुये अधिक से अधिक गेहूं की खरीद करते हुये लक्ष्य की प्राप्ति कराना सुनिश्चित करें एवं कृषकों को किसी प्रकार की समस्या न हो।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7187


सबरंग