MENU

बनारस घराने के पं. राजेन्‍द्र प्रसन्‍ना ने सनबीम अन्‍नपूर्णा में छात्रों की दिये बांसुरी वादन के गुण



 27/Apr/24

सनबीम अन्‍नपूर्णा में स्पिकमैके कार्यक्रम के अन्तर्गत बनारस घरानेके पं. राजेन्द्र प्रसन्ना के बांसुरी तथा शहनाई वादन की ध्वनि से सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा का प्रांगण गुंजायमान हो उठास्पिकमैके एक ऐसा कार्यक्रम है जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति को हमारे बीच उजागर करना है। विद्यार्थियों को इस संस्कृति से अवगत कराने हेतु हमारे विद्यालय सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा के प्रांगण में समय-समय पर स्पिकमैके कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। इसी श्रृंखला में आज बनारस घराने के मशहूर वादक पं. राजेन्द्र प्रसन्ना के द्वारा बांसुरी तथा शहनाई वादन के कार्यक्रम का आयोजन किया गयाकार्यक्रम का शुभारम्भ पं. राजेन्द्र प्रसन्ना एवं सनबीम शिक्षण समूह अध्यक्ष दीपक मधोक, उप अध्यक्षा श्रीमती भारती मधोक, निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती ममता जायसवाल के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय के छात्रों ने पं. राजेन्द्र प्रसन्ना, ललित कुमार तथा प्रांजल जी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। तत्पश्चात पं. राजेन्द्र प्रसन्ना ने अपनी बांसुरी तथा शहनाई वादन की अद्भुत कला का प्रदर्शन छात्रों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए उन्हें बांसुरी तथा शहनाई वादन में रुचि लेने हेतु प्रोत्साहित किया तथा इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सूर्या सिंह, नव मित्तल, आदेश सिंह, अन्श राज, सक्षम श्रीवास्तव आदि विद्यार्थियों ने प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा को प्रकट किया, जिसका उन्होंने सन्तोषजनक उत्तर देकर उनकी ज्ञान पिपासा को शांत किया। कार्यक्रम के समापन में सनबीम समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक एवं उप अध्यक्षा श्रीमती भारती मधोक ने अपने ज्ञानवर्धक वचनों द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन ने आशीर्वचनों से छात्रों को सिंचित किया और अन्त में प्रधानाचार्या श्रीमती ममता जायसवाल के मधुर वचनों द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8203


सबरंग