MENU

जैपुरिया स्कूल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता क्रेसेण्डो में बनारस के स्‍कूल ने जीते कुल 51 पदक प्रश्नोत्तरी, मूवी मैनिया, हिंदी सम्भाषण में भी विशिष्ट प्रदर्शन



 29/Apr/24

सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल समूह द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ में आयोजित कल्चरल फेस्ट क्रसेण्डो 2024 में वाराणसी का जैपुरिया बाबतपुर कैम्पस फेंचाइज स्कूलों में विजेता रहा। नब्बे के दशक का भारत की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के व्यक्त्तित्व का सर्वागींण विकास रहा। इस विशाल सांस्कृतिक उत्सव में 34 अलग – अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन विविध चरणों में 13 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 के मध्य सम्पन्न किया गया। जिसमें शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में वाद – विवाद, कहानी वाचन, कविता लेखन, कहानी लेखन, नृत्य संगीत, फोटोग्राफी आदि गतिविधियां प्रमुख रही। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बाबतपुर कैम्पस ने 22 स्वर्ण, 10 रजत व 19 कांस्य पदक के साथ फ्रेचांइजी स्कूलों में प्रथम स्थान एवं जैपुरिया स्कूल लखनऊ गोमतीनगर ओवरऑल प्रथम व बनारस का पड़ाव कैम्पस तृतीय स्थान पर रहा इस प्रतियोगिता में 44 शहरो के 55 से अधिक विद्यालयों के 3500 से अधिक बच्चो ने मुख्य प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेताओ को जैपुरिया समूह के उपाध्यक्ष श्रीवत्स जैपुरिया व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर बनारस स्कूल के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य छात्र – छात्राओं की प्रतिभा को निखारना और उन्हे भविष्य के लिए तैयार करना होता है। जैपुरिया स्कूल सदैव ही अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्यनशील रहता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने सभी प्रतिभागियों को इस शानदार जीत पर बधाई देते हुए उन्हें और बड़ी उंचाइयों के लिए तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। हर बच्चें में किसी न किसी क्षेत्र की विशिष्ट प्रतिभा होती है और उसे सही रुप में बढ़ावा देकर उसके अंदर के विजेता को उभारा जा सकता है। शिक्षकों और अभिभावकों का यह प्रयास होना चाहिए, हर बच्चा विजेता बने और अपने जीवन के किसी एक क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करे।

पदक विजेताओं में रॉबिन सिंह, नित्या सेठ, आर्ना सिंह, रुद्र पाण्डेय, शिवम कुमार, भव्या राय, तेजस्वनी सिंह आदि प्रमुख रहे।

लखनऊ गए दल का नेतृत्व रॉबिन श्रीवास्तव, संध्या सिंह एवं दीपक जायसवाल ने किया। बच्चों की तैयारी में कृतार्थ वर्मा, प्रीति उपाध्याय, खुशबु शाह, स्निग्धा, विनय रुहेला, वीना सिंह, गुरुशा रुपानी, शुभम गुप्ता, मानसी सिंह, प्रशांत सिंह, आदि की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, अधिशासी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक अनिल के. बजाज, राधिका बजाज, उप प्रधानाचार्या शालिनी मल्होत्रा, वरिष्ठ शैक्षणिक प्रबंधक नरेन्द्र पाण्डेय ने सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5913


सबरंग