MENU

दी बनारस बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न



 27/Jan/20

जीतें हुए प्रत्याशियों पर शशिकांत राय (चुन्ना), अनुज यादव व शैलेंद्र सिंह सरदार ने लगाया था दाव

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर एशिया की बड़ी कचहरी दी बनारस बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बनारस बार के सभागार में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश उमेश चंद्र शर्मा ने दिलाई।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश उमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि न्याय दिलाना कोई पेशा नहीं बल्कि धर्म है। लिहाजा न्याय प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करना जरूरी है। हमें गर्व है कि इस पेशे में वकालत करने के लिए नये लड़के आ रहें हैं। कहा कि दोनों बार के पदाधिकारि व न्यायिक अधिकारीयों के साथ बैठकर जो भी कचहरी की कमियां हैं, उसे दूर किया जायेगा। कचहरी में छोटी - छोटी चीजों को लेकर बार हड़ताल पर रहता है, उसे भी दूर किया जायेगा। जिससे कचहरी सुचारू रूप से चले।

बताते चले कि अध्यक्ष मोहन सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वकार अहमद सिद्दीक़ी व महामंत्री अरूण कुमार सिंह झप्पू जो पिछले वर्ष दूसरे नंबर पर थे, उन्हें 2019- 20 के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत राय उर्फ चुन्ना राय, वरिष्ठ अधिवक्ता फौजदारी अनुज यादव व प्रबंध समिति सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह सरदार ने दाव लगाया जिससे उनकी जीत सुनिश्चित हुई।


दी बनारस बार एसोसिएशन शपथ लेने वाले पदाधिकारियों सूची

दी बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष मोहन सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहमद सिद्दीकी, महामंत्री अरुण कुमार सिंह उर्फ झप्पू। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक आशीष शक्ति कुमार तिवारी, अमित कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम अनुभव के पद पर कृष्ण मोहन पाण्डेय, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन), राहुल श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय), पाकर गीता देवी, संयुक्त मंत्री (प्रशासन), वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रबंध समिति के सदस्य (15 वर्ष से अधिक अनुभव) के छह पद पर रमन प्रसाद श्रीवास्तव, मनोज कुमार शर्मा, संतोष कुमार चौधरी, राकेश कुमार उपाध्याय, दूधनाथ और विवेकानंद उपाध्याय। वहीं प्रबंध समिति के सदस्य (15 वर्ष से कम अनुभव) के छह पद पर शैलेंद्र प्रताप सिंह सरदार, आशीष सोनकर, अजय बरनवाल, बहादुर सिंह मुन्ना, धर्मेंद्र कुमार और संतोष कुमार मिश्रा विजयी पदाधिकारियों ने शपथ ली।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चेयरमैन हरिशंकर सिंह, उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य अरूण त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत राय उर्फ चुन्ना राय, अनुज यादव, बिनीत सिंह, आशिष सिंह, संजय सिंह दाढ़ी, विपीन शर्मा, संजीव राय आदि लोग उपस्थित रहे। 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3443


सबरंग