MENU

महिला सशक्तिकरण जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन



 21/May/24

चंदौली। सरकार द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति अभियान, महिला सशक्तिकरण तथा क्राइम से संबंधित जागरूकता अभियान के क्रम में मंगलवार को पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा चंदौली स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से एस.आई.आकाश त्रिपाठी के द्वारा मिशन शक्ति अभियान, महिला सशक्तिकरण तथा साइबर क्राइम से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया की आज के इस आधुनिक युग में साइबर क्राइम जैसी गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे हम सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है, तथा किसी भी अनजान नंबर से कॉल नहीं रिसीव करने की सलाह देते हुए, उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी बताया की साइबर अपराध होने पर उक्त नंबर पर फोन कर के सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही महिला हेड कांस्टेबल सुमन जी के द्वारा बताया गया की सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के क्रम में महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत महिलाएं 1090 पर फोन कर के अपने साथ हो रहे किसी भी अपराध की शिकायत कर सकती हैं। साथ ही हेड कांस्टेबल जितेंद्र जी के द्वारा बताया गया की पुलिस प्रशासन सभी नागरिकों हेतु सदैव तत्पर है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8237


सबरंग